फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Car carrying family returning from Govardhan Parikrama collides with truck; four injured.

Faridabad News: गोवर्धन की परिक्रमा कर लौट रहे परिवार की कार ट्रक से टकराई, चार घायल

Sun, 04 Oct 2026 12:17 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Car carrying family returning from Govardhan Parikrama collides with truck; four injured.
बड़खल फ्लाईओवर पर हुआ हादसा, रोहन की हालत गंभीर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। गोवर्धन की परिक्रमा कर दिल्ली लौट रहा उत्तम नगर का परिवार बड़खल फ्लाईओवर पर सड़क हादसे का शिकार हो गया। तेज रफ्तार कार मरम्मत कार्य के लिए सड़क पर खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी।
हादसे में कार चालक 24 वर्षीय रोहन, उसकी मां विमला देवी, बहन कोमल और नौ वर्षीय भांजी अंशिका घायल हो गए। सभी को सेक्टर-21ए स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रोहन की हालत गंभीर बताई जा रही है। दिल्ली के उत्तम नगर निवासी रोहन अपनी मां विमला देवी, बहन कोमल और नौ वर्षीय भांजी अंशिका के साथ बृहस्पतिवार को गोवर्धन गए थे। धार्मिक यात्रा और परिक्रमा पूरी करने के बाद पूरा परिवार कार से दिल्ली वापस लौट रहा था। जैसे ही कार फरीदाबाद के बड़खल फ्लाईओवर पर पहुंची, वहां पहले से खड़े रोड मेंटिनेंस ट्रक से टकरा गई। कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त होने के कारण घायलों को बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को बाहर निकाला गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और डायल-112 की मदद से सभी घायलों को सेक्टर-21ए स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


हादसे के समय बड़खल फ्लाईओवर पर नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा मेंटीनेंस का काम किया जा रहा था, जिसके लिए सड़क पर ट्रक खड़ा था। परिजनों और प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि मेंटीनेंस कार्य के बावजूद मौके पर न तो कोई बैरिकेडिंग की गई थी, न रिफ्लेक्टर लगाए गए थे और न ही चालकों को सतर्क करने के लिए कोई चेतावनी बोर्ड लगाया गया था। अंधेरा होने और पर्याप्त सुरक्षा इंतज़ाम न होने के कारण कार चालक को ट्रक काफी पास पहुंचने पर ही दिखाई दिया, जिससे वह वाहन पर नियंत्रण खो बैठा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के बाद तय होगी जिम्मेदारी
पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि सभी घायलों की हालत बयान दर्ज कराने की स्थिति में नहीं है। बड़खल फ्लाईओवर पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि हादसे के समय कार की सही रफ्तार और मेंटीनेंस ट्रक के आसपास की स्थिति का पता लगाया जा सके। हम इस एंगल से भी जांच कर रहे है कि कार्य स्थल पर सुरक्षा मानकों का पालन किया गया या नहीं किया था। जांच पूरी होने के बाद ही हादसे की जिम्मेदारी तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed