फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Bus service will start again for Rishikesh

ऋषिकेश के लिए फिर शुरू होगी बस सेवा

Wed, 11 May 2022 10:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Bus service will start again for Rishikesh
बल्लभगढ़। कोरोना महामारी के कारण करीब एक साल से बंद पड़ी ऋषिकेश रूट पर हरियाणा रोडवेज की बस दोबारा शुरू होगी। बस रोजाना रात 8:30 बजे बल्लभगढ़ बस डिपो से रवाना होगी। बल्लभगढ़ से एनआईटी बस डिपो व दिल्ली से होते हुए ऋषिकेश जाएगी।
विज्ञापन

बल्लभगढ़ बस डिपो के डीआई धर्मवीर ने बताया कि पिछले एक साल से बंद पड़ी ऋषिकेश की बस को अब दोबारा से शुरू किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बस को चलाने के लिए उत्तराखंड सरकार को टैक्स जमा करवाया जाएगा। अनुमति आने पर बस को शुरू कर दिया जाएगा। बस बल्लभगढ़ डिपो से रोजाना रात 8:30 बजे रवाना होगी। उन्होंने बताया कि गर्मियों की छुट्टियां शुरू होने वाली है। इस दौरान लोग हरिद्वार, ऋषिकेश ,बैजनाथ, हमीरपुर, धर्मशाला आदि जगहों पर जाना पसंद करते हैं इसीलिए बस को जल्द शुरू करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन

चंडीगढ़ के लिए एक ओर बस
डीआई धर्मवीर ने बताया कि बल्लभगढ़ डिपो से रोज 11 बसें चंडीगढ़ के लिए जाती हैं। पहली बस सुबह 3:40 बजे डिपो से रवाना होती है। उन्होंने बताया कि बुधवार से चंडीगढ़ रूट पर दोपहर के तीन बजे भी एक नई बस शुरू हो गई। दोपहर के समय कई लोग चंडीगढ़ जाने के लिए बस का इंतजार करते हैं लेकिन बस नहीं होने पर दिल्ली जाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नए जीएम ने संभाला कार्य
शनिवार को बल्लभगढ़ बस डिपो के जीएम राजीव नागपाल का तबादला हो गया था। मंगलवार को जीएम लेखराज ने कार्यभार संभाल लिया है। जीएम लेखराज का कहना है कि पहली प्राथमिकता यह रहेगी कि जिन बसों में यात्री कम मिल रहे हैं उन बसों के चालक व परिचालक से बात करके इसे बढ़ाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed