फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Bulldozers run on seven thousand houses, now action will be taken on Monday

सात हजार मकानों पर चला बुलडोजर, अब सोमवार को होगी कार्रवाई

Sat, 31 Jul 2021 10:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
Bulldozers run on seven thousand houses, now action will be taken on Monday
फरीदाबाद। खोरी गांव में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद लगातार तोड़फोड़ अभियान जारी है। अब तक करीब सात हजार मकानों पर कार्रवाई की जा चुकी है। शनिवार को करीब 500 मकानों को निगम ने ढहा दिया। इस दौरान कोई विरोध देखने को नहीं मिला। निगम के दस्ते ने शनिवार को आसपास के इलाके को पूरी तरह से खाली कर दिया। तोड़फोड़ के दौरान लोग अपने सामान को दूसरी जगह ले जाने में जुटे रहे।
विज्ञापन

मौसम साफ होने के बावजूद शनिवार को ज्यादा मकानों को नहीं तोड़ा गया। खोरी में सोमवार को तोड़फोड़ की कार्रवाई होगी। रविवार को निगम कर्मियों की छुट्टी के चलते एक दिन के लिए कार्रवाई रोक दी गई है। निगम की टीम सुबह करीब ग्यारह बजे तोड़फोड़ की कार्रवाई में जुट गई थी। बड़े मकान होने के कारण निगम कर्मियों को तोड़फोड़ में समय लग रहा था। जिस इलाके में इन दिनों तोड़फोड़ की जा रही है वहां तीन से चार मंजिल तक के मकान भी मौजूद हैं।
विज्ञापन

निगम कर्मियों के मुताबिक अब खोरी में ज्यादा दिन का काम नहीं रह गया है। तीन से चार दिन के अंदर तोड़फोड़ की कार्रवाई पूरी हो जाएगी। इसके बाद मलबा हटाने का काम शुरू किया जाएगा। ज्यादातर मलबे को लोग या तो बेच रहे हैं या अपने साथ दूसरे स्थानों पर ले जा रहे हैं। लोगों के सामान को देखते हुए निगम की तरफ से अभी मलबा हटाने का काम ज्यादा जोर शोर से नहीं किया जा रहा। दिल्ली के आसपास की पैमाइश हो चुकी है। अब खोरी को खाली करवाना ज्यादा दिनों का काम नहीं बचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed