फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Brother-in-law shot in money transaction

पैसों के लेन-देन में साले को मारी गोली

Mon, 18 Oct 2021 10:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
Brother-in-law shot in money transaction
फरीदाबाद। ओल्ड फरीदाबाद सेक्टर-19 स्थित शिव कॉलोनी में पैसों के के लेन-देन में सोमवार को जीजा ने अपने साले को गोली मार दी। घायल को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फ़िलहाल उसकी हालत स्थिर है। घायल की पहचान शिव कॉलोनी निवासी मोहम्मद शादाब के रूप में हुई है। वह यहां अपने परिवार के साथ रह रहा था। शादाब के जीजा यूपी के बुलंदशहर निवासी इरफान पर गोली चलाने का आरोप है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि शादाब और इरफान के बीच रुपयों का लेन-देन था। सोमवार को इरफान शिव कॉलोनी में शादाब के घर आया था। रुपयों के लेन-देन को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इसी दौरान इरफान ने शादाब को गोली मारी दी। गोली उसके पेट में लगी है। ओल्ड फरीदाबाद थाना प्रभारी भीमसिंह का कहना है कि शादाब अभी बोलने की हालत में नहीं है। उसके बयान लेकर आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed