फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   BK Hospital will be made self-sufficient in oxygen, others will also be helped

बीके अस्पताल ऑक्सीजन में बनेगा आत्मनिर्भर, दूसरों की भी मदद होगी

Thu, 05 Aug 2021 07:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 07:54 PM IST
विज्ञापन
BK Hospital will be made self-sufficient in oxygen, others will also be helped
फरीदाबाद (मनोज धर द्विवेदी)। कोरोना महामारी की तीसरी लहर को देखते हुए बीके नागरिक अस्पताल में सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं। इसी के तहत एक हजार लीटर पर मिनट (एलपीएम) क्षमता का नया ऑक्सीजन प्लांट भी लगाया जा रहा है। इस प्लांट की विशेषता यह होगी कि इससे रोजाना 300-500 ऑक्सीजन सिलिंडरों को रिफिल किया जा सकेगा। इमरजेंसी में यह प्लांट रिफिलिंग सेंटर का भी काम कर सकेगा और दूसरों को भी मदद करने में पूरी तरह सक्षम होगा।
विज्ञापन

जानकारी हो कि कोरोना की दूसरी लहर में ऑक्सीजन की गंभीर समस्या उत्पन्न हुई थी। इसको देखते हुए अस्पताल प्रबंधन एक हजार एलपीएम का नया प्लांट लगवा रहा है। एक कंपनी के सहयोग से लग रहे प्लांट में ऑक्सीजन के सिलिंडर भरने की सुविधा है। यानी जरूरत पड़ने पर ऑक्सीजन प्लांट से करीब 500 छोटे सिलिंडरों को भरा जा सकता है। इससे इमरजेंसी में अस्पताल अन्य को भी मदद करने में सक्षम होगा। यह जिले के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि होगी। इससे पहले अस्पताल में 200 एलपीएम का प्लांट लगा हुआ है। इससे करीब 85 बेड पर ही ऑक्सीजन उपलब्ध कराया जा सकता है। ऐसे में नए प्लांट से नए कोविड केयर सेंटर समेत अन्य बेडों पर ऑक्सीजन उपलब्ध होगी। इसका खर्च सीएसआर के तहत एनएचपीसी कर रही है।
विज्ञापन

कोरोना मरीजों के लिए बेड होंगे आरक्षित
स्वास्थ्य विभाग ने बीके नागरिक अस्पताल में बनाए जा रहे 100 बेड के कोविड केयर मॉड्यूलर अस्पताल समेत अन्य कार्यों के लिए 3.76 करोड़ रुपये की मंजूरी प्रदान कर दी है। पीएमओ डॉ. सविता यादव ने बताया कि यह राशि बीके अस्पताल परिसर में बनाए जा रहे कोविड केयर मॉड्यूलर अस्पताल में डीजी सेट, पानी के लिए बोरवेल, सड़क निर्माण, 1000 लीटर प्रति मिनट ऑक्सीजन प्लांट, सब स्टेशन समेत अन्य सुविधाओं पर खर्च होंगे। नये अस्पताल के बनने के बाद बीके में 296 बेड हो जाएंगे। इसमें 196 बेड कोरोना मरीजों के लिए आरक्षित होंगे। वर्तमान में बीके अस्पताल की क्षमता 200 बेड की है जिसमें 100 बेड कोविड संक्रमितों के लिए आरक्षित हैं। नए अस्पताल के बनने के बाद करीब 185 बेड पर ऑक्सीजन प्वाइंट होंगे। 11 आईसीयू बेड आरक्षित किए हुए हैं। डॉ. यादव ने कहा कि एक कंटेनर में छह ऑक्सीजन बेड होंगे। कुल 23 कंटेनर लगाए गए हैं। जिसमें चार कंटेनर में 24 बेड महिलाओं के लिए और 72 बेड पुरुषों के लिए रखे जाएंगे। बाकी एक कंटेनर ड्यूटी रूम होगा। इसमें विशेष रूप से शिशु रोग विशेषज्ञ लगाए जाएंगे। जिन्हें एम्स ऋषिकेश में ट्रेनिंग की जा रही है। इसे टाटा स्टील तैयार कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली, पानी की नहीं होगी परेशानी
बीके अस्पताल में पानी, बिजली की समस्या नहीं आए, इसके लिए 1000 केवीए का अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगेगा। इसके अलावा 320 केवीए का डीजी सेट भी लगाया जाएगा ताकि बिजली सप्लाई बंद होने पर डीजी सेट से अस्पताल को सप्लाई दी जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed