फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Bird flu: 10 teams deployed for surveillance

बर्ड फ्लू: निगरानी के लिए 10 टीमें तैनात

Fri, 08 Jan 2021 10:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jan 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
Bird flu: 10 teams deployed for surveillance
बर्ड फ्लू: निगरानी के लिए 10 टीमें तैनात
विज्ञापन

फरीदाबाद। देश के कई राज्यों में बर्ड फ्लू की आशंका को देखते हुए जिले में भी पशुपालन विभाग अलर्ट हो गया है। विभाग की ओर से फील्ड निरीक्षण के लिए दस टीमें तैनात कर दी गई हैं। इसके साथ ही पशु चिकित्सकों को अलर्ट करते हुए पोल्ट्री फार्मों पर हर घंटे अपडेट लिया जा रहा है। विभाग ने बर्ड फ्लू से बचाव के लिए जागरूकता संदेश भेजने भी शुरू कर दिए हैं। हालांकि ही विभाग की ओर से करीब 80 मुर्गियों के सैंपल जांच के लिए जालंधर भेजे गए थे। अभी तक किसी मामले में बर्ड फ्लू की पुष्टि नहीं हुई है।
जिले में आठ छोटे-बड़े पोल्ट्री फार्म है। इनमें धौज और बड़खल में बड़े फार्म है। इन जगहों पर करीब 10 हजार के करीब मुर्गियां हैं। वहीं, छोटी-बड़ी मीट शॉप भी संचालित हैं। इन सभी जगहों पर फ्लू लेकर सतर्कता दिखाई दे रही है। वहीं, मीट शॉप संचालकों का कहना है कि जिले में कोई भी मामला बर्ड फ्लू संबंधित नहीं मिला। नए स्टॉक को लाने की फिलहाल मनाही भी है और वह खुद भी इससे बच रहे हैं। पुराने स्टॉक को खरीदने में लोग भी परहेज नहीं कर रहे।
विज्ञापन

शुक्रवार को ही पंचकूला में बर्ड फ्लू के मामलों की पुष्टि हुई है। इससे जिले में अलर्ट जरूर जारी कर दिया गया है। राज्य के कई अन्य जिलों में भी इसके बाद बर्ड फ्लू की आशंका जताई जा रही है। इसे देखते हुए पशुपालन विभाग के अधिकारी भी हरकत में आए हैं। जिले में सतर्कता बरती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में बर्ड फ्लू का अलर्ट जारी है। पंचकूला में कुछ मामलों की पुष्टि जरूर हुई है, लेकिन जिले से भेजे गए किसी मामले में ऐसी पुष्टि नहीं हुई है। फील्ड में पर्यवेक्षण के लिए दस टीमें तैनात की जा चुकी है। वह हर घंटे अपडेट ले रहे हैं।

- नीलम आर्य, पशु पालन अधिकारी, फरीदाबाद
एनआईटी में मरे पड़े मिले दो पक्षी
एनआईटी चार-पांच के चौक में लगे बिजली के पोल के पास शुक्रवार शाम दो पक्षी अचानक आसमान से आकर नीचे गिर गए। इससे स्थानीय लोगों में खौफ भी दिखा। वहीं, मौके पर मौजूद लोगों का कहना था कि करंट लगने से पक्षी मरे हैं। वह आए दिन ऐसी घटना देखते हैं। यहां बिजली के पोल पर अक्सर करंट लगने से पक्षी मर जाते हैं। शुक्रवार को मरे मिले दो पक्षियों में एक बगुला तो दूसरा पक्षी बाज था। बच्चे भी कॉलोनियों में बर्ड फ्लू को लेकर चर्चा करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed