फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   beat up young man

चूल्हा जलाने के लिए उपले पर आग लेकर जाना एक शख्स को पड़ा महंगा

Thu, 18 Nov 2021 10:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
beat up young man
बल्लभगढ़। अटाली गांव में रह रहे एक शख्स ने घर में चूल्हा जलाने के लिए अपने परिचित से उपले पर आग क्या मांगी, पड़ोसियों ने यह देख उसकी जमकर पिटाई कर दी। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस में दी है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि इसमें किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांव अटाली निवासी चंदर सिंह बीती रात चूल्हा जलाने के लिए अपने परिचित से आग लेकर उपले पर ले जा रहा था। तभी रास्ते में खड़ी संता नामक महिला उसके साथ गाली-गलौज करने लगी। उसने इसका विरोध किया तो महिला ने उसे थप्पड़ मार दिया। इसके बाद सचिन, बिल्लू आदि पहुंच गए। सभी ने उसकी मौके पर ही जमकर पिटाई की। पीड़ित के अनुसार वह किसी तरह से वहां से बचकर निकल गया। घर पहुंचते ही पड़ोसी राहुल, सागर, मनीष, मनोज ने भी घर में घुसकर उसके साथ मारपीट की। फिलहाल मामला दर्ज करके पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed