फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Back pain is increasing due to sitting in the same position for long periods.

Faridabad News: लंबे समय तक एक ही मुद्रा में बैठे रहने से बढ़ रहा कमर दर्द

Thu, 15 Oct 2026 10:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
Back pain is increasing due to sitting in the same position for long periods.
विश्व रीढ़ दिवस
विज्ञापन


बीके अस्पताल के फिजियोथेरेपी केंद्र में रोजाना पहुंच रहे रीढ़ और गर्दन दर्द के 35 मरीज, इनमें 25 महिलाएं

भारती दुबे
फरीदाबाद। घर के कामकाज के दौरान बार-बार झुकना, लंबे समय तक एक ही मुद्रा में रहना और व्यायाम की कमी कमर और गर्दन के दर्द की परेशानी बढ़ा रही है। पुरुषों के साथ महिलाएं भी इन समस्याओं से जूझ रही हैं।
बीके अस्पताल में रेडक्रॉस सोसाइटी की ओर से संचालित फिजियोथेरेपी केंद्र में रोजाना रीढ़ और गर्दन के दर्द की शिकायत लेकर करीब 35 मरीज पहुंच रहे हैं। इनमें लगभग 25 महिलाएं हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, गलत शारीरिक मुद्रा और शारीरिक सक्रियता की कमी के कारण समस्या बढ़ रही है। फिजियोथेरेपी केंद्र के आंकड़ों के अनुसार, रीढ़ की हड्डी से जुड़ी परेशानी लेकर प्रतिदिन करीब 15 मरीज पहुंचते हैं। इनमें 10 महिलाएं और पांच पुरुष शामिल हैं। वहीं, गर्दन में दर्द की शिकायत लेकर रोजाना करीब 20 मरीज आते हैं, जिनमें 15 महिलाएं और पांच पुरुष हैं। इस तरह दोनों समस्याओं के कुल मरीजों में महिलाओं की संख्या करीब 25 और पुरुषों की 10 है। महिलाओं में अधिकतर की उम्र 40 वर्ष से ऊपर है।
विज्ञापन


युवाओं में भी बढ़ रही समस्या
लंबे समय तक मोबाइल चलाने, लैपटॉप और कंप्यूटर पर काम करने तथा गलत मुद्रा में बैठने से युवाओं में भी कमर और गर्दन दर्द की समस्या बढ़ रही है। कार्यस्थलों पर सही तरीके से बैठने की व्यवस्था नहीं होना और लगातार कई घंटे कुर्सी पर बैठे रहना भी परेशानी बढ़ा सकता है। फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. राकेश के अनुसार, लोगों में व्यायाम के प्रति जागरूकता की कमी है। करीब 20 मरीजों में केवल एक नियमित व्यायाम करता है, जबकि अन्य मरीज सलाह के बावजूद व्यायाम नहीं करते। कई लोग केवल दवाओं पर निर्भर रहते हैं और कुछ महीनों बाद दोबारा दर्द की शिकायत लेकर पहुंचते हैं। कई मामलों में लगातार पांच सप्ताह तक फिजियोथेरेपी और निर्धारित व्यायाम की जरूरत पड़ सकती है। विशेषज्ञों के अनुसार, महिलाओं को घरेलू काम करते समय बार-बार झुकने से बचना चाहिए। काम के बीच छोटे-छोटे अंतराल लें, बैठने की मुद्रा सही रखें और नियमित रूप से व्यायाम करें। संतुलित एवं पोषणयुक्त आहार भी जरूरी है। कमर या गर्दन में लगातार दर्द होने पर स्वयं दवा लेने के बजाय चिकित्सक की सलाह लेनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed