{"_id":"5e6d19b68ebc3ea4cc2a5d8c","slug":"atm-stole-seven-lakh-rupees-by-cutting-faridabad-news-noi498573070","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम काटकर सात लाख रुपये चुराए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम काटकर सात लाख रुपये चुराए
विज्ञापन
फरीदाबाद। भूपानी थानाक्षेत्र के टिकावली गांव में शुक्रवार रात चोरों ने एटीएम को कटर से काटकर उसमें रखे करीब सात लाख रुपये चोरी कर लिए। एटीएम बूथ में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में कुछ लोगों की तस्वीरें सामने आई है। पुलिस शिकायत लेकर फुटेज की मदद से मामले की छानबीन कर रही है।
जांच अधिकारी एएसआई ईश कुमार ने बताया कि टिकावली गांव में पंजाब एंड सिंध बैंक के साथ ही एटीएम बूथ है। बूथ पर रात को कोई भी सुरक्षाकर्मी नहीं होता। इस कारण उसे रात को बंद कर दिया जाता है। शनिवार सुबह जब ग्रामीण उठे तो उन्होंने एटीएम बूथ का शटर आधा खुला हुआ देखा। उन्होंने झांक कर देखा तो अंदर एटीएम खुला पड़ा था। इस पर उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। बूथ में लगी सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली गई तो पता चला कि शुक्रवार रात करीब एक बजे एक कार में आए चोर एटीएम बूथ के शटर का ताला तोड़ कर अंदर दाखिल हुए थे। चोरों ने गैस कटर से एटीएम को काट कर उसमें रखे करीब सात लाख रुपये चोरी कर लिए और फरार हो गए।
एएसआई ईश कुमार के अनुुसार बैंक प्रबंधक विष्णु मीणा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि होली के अवकाश के बाद 12 फरवरी को ही एटीएम में 7.79 लाख रुपये डाले गए थे। इसमें से कुछ पैसे ग्राहकों ने निकाले थे। बाकी के करीब सात लाख रुपये एटीएम में थे। बैंक के साथ स्थित एटीएम दिन में खुला रहता है। बैंक बंद होने के बाद एटीएम को भी बंद कर दिया जाता था। शुक्रवार को भी बैंक बंद होने के बाद सुरक्षा गार्ड ने एटीएम बूथ को बंद कर दिया था। थाना भूपानी पुलिस ने बैंक प्रबंधक की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।