{"_id":"6ad66fa20c57115ec90fb2ed","slug":"at-the-humorous-poetry-symposium-the-poets-tickled-the-audience-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-83224-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: हास्य कवि सम्मेलन में कवियों ने श्रोताओं को गुदगुदाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: हास्य कवि सम्मेलन में कवियों ने श्रोताओं को गुदगुदाया
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में लगातार कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। सोमवार को सेक्टर-19 स्थित महाराजा अग्रसेन भवन में हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें देश के जाने माने कवियों ने श्रोताओं को खूब गुदगुदाया। कवियों की रचनाओं और उनकी प्रस्तुतिकरण का लोगों ने जमकर आनंद उठाया और पूरा भवन ठहाकों से गूंजता रहा।
अग्रवाल सभा पूरन एन्क्लेव, ओल्ड फरीदाबाद के तत्वावधान में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर कांग्रेस नेता लखन कुमार सिंगला मौजूद रहे। उन्होंने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरूआत कराई। इसके बाद कवि सम्मेलन में देश के प्रसिद्ध कवि डॉ. दिनेश रघुवंशी, डॉ. विनीत पांडेय, दीपक पारिक, डॉ. विनोद पाल, सुनेहरी लाल वर्मा, डॉ. खुशबू शर्मा और श्वेता सिंह ने अपनी प्रस्तुतियों से समा बांध दिया।