फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   ARAVALI

अरावली में अवैध कब्जा का एक साल बाद मामला दर्ज

Wed, 01 Sep 2021 10:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
ARAVALI
फरीदाबाद। अरावली के वन क्षेत्र में पेड़-पौधों को काटकर अवैध खनन कर अतिक्रमण करने व सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों का उल्लंघन करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में वन विभाग अधिकारी की शिकायत पर दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि 24 दिसंबर 2020 को वन विभाग के दरोगा बुधराम व वन रक्षक नवीन कुमार अनंगपुर पीएलपीए 1900 की धारा 4 व 5 के वनक्षेत्र की गश्त पर थे। इस दौरान जब अनंगपुर के खसरा नंबर 54, 55, 56 में पहुंचे तो उन्होंने देखा कि वहां पर अवैध रूप से पेड़ों की कटाई करके, अवैध खनन कर वन भूमि को समतल किया जा रहा है। मानव रचना चौक से पाली क्रेशर जोन को जाने वाली सड़क से फार्म हाउस तक मलवा डालकर रास्ता भी बनवा लिया गया है। वन विभाग की टीम को करीब 30 मजदूर पुराने फार्म हाउस में टीन शेड लगाते मिले। फार्म हाउस में जगह-जगह मैरिज हाउस तैयार करने के मकसद से स्टेज और शौचालय बनाए जा रहे थे।
विज्ञापन

इस दौरान टीम ने मौके से फोटो लिए और काम को रुकवा दिया। मजदूरों से पूछा तो उन्होंने बताया कि यह कार्य हम अपने ठेकेदार मुबीन गांव जलालपुर, जिला पलवल व मिसली खान गांव अनखीर के कहने पर कर रहे हैं। मौके पर आरोपी मुबीन ने उनकी बात मिशली खान से करवाई तो उसने वन विभाग की टीम से कहा कि यह उनकी जमीन है। यदि दोबारा आए तो उनके लिए अच्छा नहीं होगा। आरोपी ने 8543 स्क्वायर मीटर वन क्षेत्र में गैर वानिकी कार्य कर अतिक्रमण कार्य किया जा रहा है। ऐसा कर सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों की उल्लंघना की गई है। वन विभाग की टीम ने यह रिपोर्ट तैयार कर वन अधिकारी कार्यालय में सौंप दी। इसके आधार पर सूरजकुंड थाना पुलिस ने 31 अगस्त को मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed