फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Approval granted to alleviate drinking water shortage in Aravalli effectively utilizing Yamuna water levels

अरावली की प्यास बुझाएगी यमुना: ददसिया से दमदमा तक 50 किमी पाइपलाइन का प्रस्ताव, 15 गांवों में पहुंचेगा पानी

Sun, 04 Oct 2026 12:03 PM IST
Rahul Kumar Tiwari अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Sun, 04 Oct 2026 12:03 PM IST
सार

फरीदाबाद में यमुना के अतिरिक्त मानसूनी पानी को अरावली क्षेत्र तक पहुंचाने की योजना को मंजूरी मिली है। करीब 50 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन से 15 गांवों की खदानों और कृत्रिम झीलों में पानी पहुंचाया जाएगा। इससे पेयजल किल्लत घटाने और भूजलस्तर बढ़ाने में मदद मिलेगी।
 

विज्ञापन
Approval granted to alleviate drinking water shortage in Aravalli effectively utilizing Yamuna water levels
सीएम सैनी - फोटो : ANI

विस्तार

फरीदाबाद में यमुना में मानसून के दौरान बढ़े जलस्तर का सदुपयोग कर अरावली क्षेत्र में पेयजल किल्लत दूर करने और भूजलस्तर बढ़ाने की दिशा में प्रदेश सरकार ने महत्वाकांक्षी योजना को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मंजूरी के बाद अब सिंचाई विभाग परियोजना की विस्तृत रूपरेखा तैयार करने के लिए जल्द ही परामर्शदाता एजेंसी की सेवाएं लेगा। इसके लिए इस माह टेंडर लगाने की तैयारी शुरू हो गई है।

विज्ञापन


प्रस्तावित योजना के तहत यमुना नदी के किनारे ददसिया गांव से पाइपलाइन बिछाकर अरावली पहाड़ी क्षेत्र तक पानी पहुंचाया जाएगा। पाइपलाइन को गुरुग्राम के दमदमा तक ले जाने की भी योजना है। इसकी लंबाई करीब 50 किलोमीटर होगी।

विज्ञापन

प्रस्ताव के अनुसार, ददसिया गांव के पास यमुना में मानसून के दौरान बढ़े जलस्तर का पानी पाइपलाइन के माध्यम से उठाया जाएगा। यहां से पाइपलाइन तिलपत फायरिंग रेंज की ओर से आगे बढ़ेगी और बुढ़िया नाले के किनारे से होते हुए हाईवे को पार करेगी। इसके बाद अनंगपुर गांव के पास अरावली पहाड़ियों तक पानी पहुंचाया जाएगा। योजना में पाइपलाइन को आगे गुरुग्राम के दमदमा क्षेत्र तक ले जाने का भी प्रस्ताव है।

प्रस्तावित पाइपलाइन की क्षमता करीब 300 क्यूसेक प्रतिदिन पानी पहुंचाने की होगी। मानसून के दौरान यमुना में पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध रहता है। इसी अवधि में नदी के अतिरिक्त पानी को अरावली क्षेत्र में बनी कृत्रिम झीलों और खदानों में पहुंचाने की योजना है। इससे बरसाती पानी को संरक्षित करने के साथ-साथ अरावली क्षेत्र में भूजलस्तर बढ़ाने में मदद मिलने की उम्मीद है।
 
विज्ञापन

अरावली के 15 गांवों में बनी खदानों में डाला जाएगा पानी
योजना के तहत फरीदाबाद के अरावली क्षेत्र में स्थित पाली, मोहब्बताबाद, धौज, मांगर, कोट, खोरी, जमालपुर समेत करीब 15 गांवों के आसपास बनी खदानों और कृत्रिम झीलों में यमुना का पानी डाला जाएगा। इन जलाशयों में पानी का भंडारण होने के बाद इसे शोधित कर पेयजल के रूप में इस्तेमाल करने की परिकल्पना है।
विज्ञापन

इससे पहाड़ी क्षेत्र में गर्मी और मानसून के बाद होने वाली पेयजल किल्लत को कम करने में मदद मिल सकती है। सिंचाई विभाग परियोजना के तकनीकी पहलुओं पर काम करेगा। इसके लिए पाइपलाइन का मार्ग, पानी उठाने की व्यवस्था, पंपिंग सिस्टम, जल भंडारण क्षमता, उपचार संयंत्रों की जरूरत और पर्यावरणीय पहलुओं का अध्ययन कराया जाएगा। शोधित पानी को शहर में सप्लाई किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed