फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Animal Husbandry Department has taken 80 samples

पशु पालन विभाग ने लिए 80 सैंपल

Thu, 07 Jan 2021 11:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jan 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Animal Husbandry Department has taken 80 samples
पशु पालन विभाग ने लिए 80 सैंपल
विज्ञापन

फरीदाबाद। देश के कई राज्यों में बर्ड फ्लू की आशंका को देखते हुए जिले में भी पशुपालन विभाग अलर्ट हो गया है। विभाग ने सभी पशु चिकित्सकों को अलर्ट करते हुए पोल्ट्री फार्मों पर नजर रखने के निर्देश जारी किए हैं। साथ ही कारोबार से जुड़े लोगों को बर्ड फ्लू से बचाव के लिए जागरूक किया जा रहा है। हाल ही विभाग की ओर से करीब 80 मुर्गियों के सैंपल जांच के लिए जालंधर भेजे गए।
जिले में आठ छोटे-बड़े पोल्ट्री फार्म है। इनमें धौज और बड़खल में बड़े फार्म है। इन जगहों पर करीब 10 हजार मुर्गियों का पालन होता है। यहां से मुर्गी और अंडे की सप्लाई होती है। वहीं बर्ड फ्लू के लिए देश के कई राज्यों में खलबली मची है। बर्ड फ्लू की आशंका को देखते हुए पशुपालन विभाग के अधिकारी भी हरकत में आए हैं। जिले में सतर्कता बरती जा रही है। पोल्ट्री फार्म का रोज निरीक्षण किया जा रहा। प्रतिदिन इन फार्मों पर नजर रखी जा रही है। कारोबार से जुड़े लोगों को जागरूक किया जा रहा है। पोल्ट्री फार्मों पर साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने के आदेश जारी किए गए है। बाहरी व्यक्ति के प्रवेश पर पोल्ट्री फार्म में पूरी तरह रोक है। पशु चिकित्सकों का कहना है क्षेत्र में ठंड व अन्य किसी कारण से यदि मुर्गियों के बीमार होने व मरने का मामला सामने आता है तो पशु चिकित्सक को देनी होगी।
विज्ञापन

जिले में बर्ड फ्लू का कोई खतरा नहीं है। एहतियात के तौर पर सभी पशु चिकित्सकों को अलर्ट कर दिया गया है। विशेष सतर्कता बरती जाएगी। पोल्ट्री फार्मों पर नजर रहने के लिए कहा गया है। करीब 80 मुर्गियों के सैंपल जांच को भेजे गए। मुर्गियों व अंडों की बिक्री पर किसी प्रकार की कोई रोक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- नीलम आर्य, पशु पालन अधिकारी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed