फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Ahiravan hypnotized Ram and Lakshmana and took them away from the battlefield.

Faridabad News: राम और लक्ष्मण को सम्मोहित कर युद्धभूमि से बाहर ले गया अहिरावण

Tue, 20 Oct 2026 12:54 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Ahiravan hypnotized Ram and Lakshmana and took them away from the battlefield.
शहर में आयोजित रामलीलाओं में कुंभकर्ण-मेघनाद वध और विभीषण को लंका से निष्कासित करने का मंचनसंवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। शहर की विभिन्न रामलीला कमेटियों के मंच पर रामायण के प्रमुख प्रसंगों का मंचन किया गया। श्री धार्मिक लीला कमेटी के निर्देशक हरीश चंद्र आजाद ने बताया कि मंचन के दौरान भगवान राम के हाथों कुंभकर्ण और लक्ष्मण के हाथों मेघनाद का वध दिखाया गया। कुंभकर्ण की भूमिका में दीपक नागपाल और राम के किरदार में शिवम बत्रा ने अभिनय किया। वहीं, लक्ष्मण की भूमिका में विद्यास खरबंदा और मेघनाद के किरदार में राजीव खरबंदा ने दर्शकों की तालियां बटोरीं।

वहीं सेक्टर-3 की रामलीला में सीताहरण, बालवध और लंका दहन का मंचन किया गया। उनकी रामलीला को प्रस्तुत करने के कलाकार वृंदावन से आए हैं। दूसरी ओर जागृति रामलीला कमेटी के मंच पर अहिरावण वध और रावण वध का मंचन किया गया। प्रसंग के अनुसार, अहिरावण राम और लक्ष्मण को सम्मोहित कर युद्धभूमि से ले जाता है। हनुमान जी उसके यज्ञ स्थल पर पहुंचकर उसका वध करते हैं और राम-लक्ष्मण को संकट से बचाते हैं। इसके बाद रावण और भगवान राम के बीच अंतिम युद्ध दिखाया गया, जिसमें रावण मारा जाता है।
विज्ञापन


लक्ष्मण मूर्छा के दृश्य ने भावुक किए दर्शक

मार्केट नंबर-1 स्थित विजय रामलीला कमेटी के ऐतिहासिक मंच पर लक्ष्मण मूर्छा का मार्मिक प्रसंग दिखाया गया। मेघनाद की बरछी लगने से लक्ष्मण मूर्छित हो जाते हैं। हनुमान उन्हें उठाकर भगवान राम के पास ले जाते हैं। लक्ष्मण की हालत देखकर राम का विलाप और हनुमान का अपनी लापरवाही पर अफसोस जताने वाला अभिनय दर्शकों को भावुक कर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राम-अंगद संवाद का किया गया मंचन

सेक्टर-31 की स्प्रिंग फील्ड कॉलोनी स्थित सनातन धर्म जागृति ट्रस्ट की रामलीला में हनुमान जी के लंका दहन कर लौटने, भगवान राम द्वारा समुद्र तट पर शिवलिंग की स्थापना कर रास्ता मांगने, रावण द्वारा विभीषण को लंका से निष्कासित करने, राम-अंगद संवाद, लक्ष्मण-मेघनाद युद्ध और लक्ष्मण मूर्छा के प्रसंगों का मंचन किया गया।

लक्ष्मण के मूर्छित होने का प्रसंग दिखाया

कुमाऊं सांस्कृतिक मंडल की रामलीला के आठवें दिन लक्ष्मण और मेघनाद के युद्ध तथा लक्ष्मण के मूर्छित होने का प्रसंग दिखाया गया। मंच पर राम की भूमिका अमन नेगी, हनुमान की भूमिका कैलाश बिष्ट, सुग्रीव की भूमिका कमल जोशी, सुषेण वैद्य की भूमिका रवींद्र पंत और विभीषण की भूमिका ललित मोहन पाठक ने निभाई। इस अवसर पर आचार्य प्रकाश चंद्र फुलोरिया की पुस्तिका कुमाऊंनी दोहों का विमोचन संस्था के प्रधान दिगंबर सिंह बिष्ट ने किया।

रावण-अंगद संवाद पर बजी तालियां
सोनिया चौक पर स्वर्ण कला रामलीला के मंच पर रविवार को रावण-अंगद संवाद और लक्ष्मण मूर्छा के प्रसंगों का शानदार मंचन किया गया। कलाकारों ने अपने दमदार अभिनय से दर्शकों को रामायण के प्रसंगों से जोड़ दिया। मंचन के दौरान कलाकारों के अभिनय पर दर्शकों ने तालियां बजाकर उत्साह बढ़ाया। अंगद के किरदार में कई वर्षों से अभिनय कर रहे कुणाल भाटी ने एक बार फिर अपने प्रभावशाली अभिनय से दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। रावण के दरबार में अंगद के संवाद और उनके आत्मविश्वास से भरे अभिनय ने मंचन को प्रभावशाली बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed