फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Admit cards for Navodaya Vidyalaya entrance exam released

Faridabad News: नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी

Sat, 31 Oct 2026 12:17 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Admit cards for Navodaya Vidyalaya entrance exam released
80 सीटों के लिए 2450 से अधिक विद्यार्थी 28 नवंबर को देंगे परीक्षा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छह में दाखिले के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थी अब ऑनलाइन अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

इसके लिए अभिभावकों और विद्यार्थियों को नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। जानकारी के अनुसार, पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छह की प्रवेश परीक्षा 28 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। जिले में इस परीक्षा के माध्यम से 80 सीटों पर विद्यार्थियों को दाखिला दिया जाएगा। इन सीटों के लिए 2450 से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। ऐसे में एक सीट के लिए कई विद्यार्थियों के बीच मुकाबला रहेगा। अभ्यर्थी https://cbseitms.rcil.gov.in/nvs/ वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा के समन्वयक जेके मिश्रा ने कहा कि शिक्षकों और अभिभावकों को सलाह दी गई है कि वे समय रहते बच्चों के प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लें। परीक्षा में शामिल होने से पहले एडमिट कार्ड पर दर्ज सभी जानकारियों की जांच भी कर लें। परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड साथ ले जाना जरूरी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed