{"_id":"6ad66d81e00874d2ee073be7","slug":"a-procession-of-the-agrasen-community-was-taken-out-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-83208-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: अग्रसेन समाज की शोभायात्रा निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: अग्रसेन समाज की शोभायात्रा निकाली
विज्ञापन
महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में अग्रसेन समाज सेक्टर-8 की ओर से रविवार को शोभायात्रा निकाल
- फोटो : Archive
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में अग्रसेन समाज सेक्टर-8 की ओर से रविवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। सेक्टर-8 कम्युनिटी सेंटर से शुरू हुई शोभायात्रा सेक्टर-7, 8, 9 और 10 के विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए करीब पांच किलोमीटर का सफर तय कर नीलकंठ महादेव मंदिर परिसर पहुंची। यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। सफेद घोड़ों पर सवार तलवारधारी 18 राजकुमार आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहे। वहीं, पारंपरिक परिधानों में सजी 100 से अधिक महिलाओं के डांडिया-गरबा नृत्य ने आयोजन को उत्सवमय बना दिया।
शोभायात्रा में शामिल 18 राजकुमार महाराजा अग्रसेन के 18 पुत्रों और अग्रवाल समाज के 18 गोत्रों के प्रतीक के रूप में प्रस्तुत किए गए। समाज के परिवारों से जुड़े बच्चों और युवाओं ने राजकुमारों की भूमिका निभाई, जबकि लीलाधर अग्रवाल ने महाराजा अग्रसेन का स्वरूप धारण कर सजीव प्रस्तुति दी। दो बैंड और पांच आकर्षक झांकियों ने शोभायात्रा की भव्यता बढ़ाई।