फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   A customer upset due to two months electricity bill coming to Rs 52 in Faridabad

दो महीने का बिल ऐसे आया 52 रुपये: बिल की पर्ची देख ग्राहक का चकराया माथा, इस चूक के कारण आमजन को भुगतना पड़ रहा खामियाजा

Fri, 24 Jun 2022 09:12 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद। 
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद।  Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 24 Jun 2022 09:12 PM IST
सार

सेक्टर-22 स्थित बिजली निगम में बिल का भुगतान करने पहुंचे श्याम सिंह ने बताया कि बिजली बिल 52 रुपये देखा तो एक बार सोच में पड़ गए। कभी कर्मचारियों तो कभी आसपास लाइन में लगे लोगों को बिल दिखाकर पूछने लगे कि क्या सच में दो महीने का बिल 52 रुपये आया है? बार-बार एक ही सवाल पूछने पर कर्मचारियों ने भी थोड़े तीखे स्वर में बिल का भुगतान कर घर लौटने की बात कहीं।

विज्ञापन
A customer upset due to two months electricity bill coming to Rs 52 in Faridabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

फरीदाबाद में बिजली निगम की लापरवाही के मामले इन दिनों बढ़ते जा रहे हैं। आजाद नगर निवासी श्याम थापा का दो महीने का बिल केवल 52 रुपये आया है। बिल देखकर श्याम का माथा भी चकरा गया। वह बार-बार काउंटर पर गए, लेकिन कर्मचारी उन्हें घर भेज देते हैं। 

विज्ञापन


शुक्रवार को सेक्टर-22 स्थित बिजली निगम के कार्यालय में बिल का भुगतान करने पहुंचे श्याम सिंह ने बताया कि बिल 52 रुपये देखा तो एक बार सोच में पड़ गए। कभी कर्मचारियों तो कभी आसपास लाइन में लगे लोगों को बिल दिखाकर पूछने लगे कि क्या सच में दो महीने का बिल 52 रुपये आया है? श्याम थापा द्वारा बार-बार एक ही सवाल पूछने पर कर्मचारियों ने भी तीखे स्वर में बिल का भुगतान कर घर लौटने की बात कही।
विज्ञापन


श्याम थापा पिछले एक साल से आजाद नगर में किराये के मकान में रहते हैं और बिजली का बिल मकान मालिक यानी लालजी यादव के नाम से आता है। पिछली बार चार सौ रुपये के करीब बिल का भुगतान किया था। इस बार दो महीने का बिल सिर्फ 52 रुपये आने से परेशान हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बिल देना भूल गये कर्मचारी, लगा दिया अतिरिक्त शुल्क 
बिजली का बिल देने आए मुजेसर निवासी कैलाश ने बताया कि बिजली निगम के अधिकारी और कर्मचारी मीटर की रीडिंग लेने के बाद बिजली का बिल देना भूल जाते हैं और लेट होने पर अतिरिक्त शुल्क भी लगा देते हैं। पिछली बार भी अधिकारियों की लापरवाही के कारण अतिरिक्त बिल का भुगतान करना पड़ा था। निगम के अधिकारी और कर्मचारियों की लापरवाही का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है।

एसडीओ बोले दूर होगी खामी
मामले को लेकर बिजली निगम के एसडीओ ओके भारद्वाज का कहना है कि सोमवार को दोनों शिकायतकर्ताओं से बातचीत के बाद खामी दूर की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed