फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   एस्मा उल्लंघन पर मल्टी पर्पज हेल्थ वर्कर के खिलाफ मुकदमा दर्ज

एस्मा उल्लंघन पर मल्टी पर्पज हेल्थ वर्कर के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Thu, 06 Sep 2018 08:52 PM IST
Updated Thu, 06 Sep 2018 08:52 PM IST
विज्ञापन
एस्मा उल्लंघन पर मल्टी पर्पज हेल्थ वर्कर के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का धरना जारी, दर्ज हुई एफआईआर

फरीदाबाद। एस्मा (आवश्यक सेवा अनुरक्षण कानून) लगने के बावजूद काम बंद कर धरने पर बैठे बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की परेेशानी अब बढ़ गई है। पिछले कई दिनों से धरने पर बैठे कर्मचारियों के खिलाफ बृहस्पतिवार शाम को एफआईआर दर्ज कर ली गई। इसके साथ ही इन कर्मचारियों के सिर पर अब गिरफ्तारी की तलवार भी लटक गई है।
अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता के खिलाफ एस्मा एक्ट का उल्लंघन करने और धारा-144 में एफआईआर सिविल सर्जन बीके राजौरा की शिकायत पर एसजीएम नगर थाने में दर्ज की गई है। इसमें धरने पर बैठे सभी 125 कर्मचारियों को नामजद किया गया है।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मल्टी पर्पज हेल्थ वर्कर एसोसिएशन के बैनर तले कर्मचारी धरने पर बैठे हुए हैं। इस धरने को सर्व कर्मचारी संघ ने भी तीन दिन पूर्व समर्थन दिया था। एक दिन पहले ही अपने आंदोलन को तेज करते हुए हेल्थ वर्कर्स ने अपने सिर मुंडवाकर सरकार से विरोध जताया था। बृहस्पतिवार को मल्टी पर्पज हेल्थ वर्कर और सर्व कर्मचारी संघ का शक्ति प्रदर्शन भी होना था, मगर एफआईआर दर्ज होने की सुगबुगाहट के बाद फिलहाल इसे टाल दिया गया है। शाम होते-होते स्वास्थ्य मंत्री के आदेश पर सिविल सर्जन बीके राजौरा ने शिकायत दर्ज करा दी। इसमें बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता जिला प्रधान जितेंद्र मोर सहित अन्य सहयोगी कर्मचारियों के नाम शामिल किए गए हैं। एस्मा लागू होने के बाद पहली बार किसी कर्मचारी एसोसिएशन पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed