{"_id":"6ad10b9fb567395c830eb795","slug":"74-stray-cattle-captured-in-three-days-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-82814-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: तीन दिन में 74 लावारिस गोवंश पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: तीन दिन में 74 लावारिस गोवंश पकड़े
विज्ञापन
फरीदाबाद।
शहर की सड़कों पर घूमने वाले लावारिस गोवंश से होने वाले हादसों पर अंकुश लगाने के लिए नगर निगम ने अभियान तेज कर दिया है। 12 से 14 अक्तूबर तक चलाए गए विशेष अभियान के दौरान निगम की टीमों ने 74 गोवंश पकड़कर गोशालाओं में पहुंचाए।
अभियान के तहत बल्लभगढ़, ओल्ड फरीदाबाद, तिगांव, एनआईटी और बड़खल क्षेत्र में विशेष ध्यान दिया गया। पकड़े गए गोवंश को मवई गोशाला और गोपाल गोशाला में भेजा गया है। मेयर प्रवीण बत्रा जोशी ने बताया कि सड़कों पर लावारिस गोवंश को रोकना निगम की प्राथमिकता है। उन्होंने चेतावनी दी कि जानबूझकर गोवंश को खुला छोड़ने वाले पशुपालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और जुर्माना भी लगाया जाएगा। ब्यूरो