फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   56 lakh duped in the name of getting Canadian citizenship

Faridabad News: कनाडा की नागरिकता दिलाने के नाम पर 56 लाख ठगे

Wed, 29 Oct 2025 12:37 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
56 lakh duped in the name of getting Canadian citizenship
- सेक्टर-46 निवासी जितेंद्र, सुरेंद्र व रेखा सैनी ने दी शिकायत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। कनाडा की नागरिकता दिलाने के नाम पर 56 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। सेक्टर-46 निवासी जितेंद्र सैनी व उनके परिवार के दो अन्य लोगों को परमानेंट रेजिडेंसी (पीआर) दिलाने का भरोसा दिया गया था। ठगी का आरोप इमिग्रेशन कंसल्टेंसी फर्म इमिग्रेटो के प्रोपराइटर विक्रांत वर्मा और उसकी कर्मचारी मीनू पर लगाया गया है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि सूरजकुंड थाना में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की गई है।

ठगी को लेकर पुलिस को शिकायत सेक्टर-46 निवासी जितेंद्र सैनी, सुरेंद्र सैनी व रेखा सैनी ने दी है। आरोप है कि एटलांटिक इमिग्रेशन प्रोग्राम के तहत उन्हें कनाडा की पीआर दिलाने के नाम पर ठगा गया। शिकायतकर्ता के अनुसार वे कनाडा शिफ्ट होना चाह रहे थे। इसके लिए उन्होंने इमिग्रेशन कंसल्टेंसी फर्म इमिग्रेटो के प्रोपराइटर विक्रांत वर्मा से जून 2023 में किया। बाद में इसके साथ काम करने वाली मीनू नामक युवती से भी बात हुई। आरोपियों ने दावा किया कि 90-120 दिन के अंदर वे कनाडा की संस्था से जॉब ऑफर दिला देंगे और उसके आधार पर पीआर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

आरोप है कि शुरू में तीनों लोगों की पीआर के लिए बुकिंग रकम ली गई। 7 जुलाई 2023 को विक्रांत वर्मा ने एग्रीमेंट साइन किया। तीनों लोगों ने 9-9 लाख रुपये की पेमेंट की। आरोपियों ने सीवी, पढ़ाई के दस्तावेज, बैंक खाते की स्टेटमेंट, पासपोर्ट व अन्य डिटेल ले ली। अक्तूबर-नवंबर 2023 में आरोपियों ने कनाडा की कंपनियों के जॉब ऑफर लेटर शिकायतकर्ताओं को दिए। एग्रीमेंट के अनुसार 18 महीने का समय जनवरी 2025 में पूरा हो गया। जून 2025 तक शिकायतकर्ता ने आरोपियों को कई ईमेल भेजी लेकिन वे झूठे आश्वासन देते रहे। बाद में कनाडा इमिग्रेशन अथॉरिटी को ईमेल की गई तो पता चला कि इनके नाम पर कोई आवेदन दस्तावेज पूरे न होने के चलते पहले ही रद्द किए जा चुके हैं। शिकायतकर्ता का आरोप है कि 56 लाख रुपये उनसे ले लिए लेकिन एग्रीमेंट के तहत पीआर नहीं दिलाई। मामले में अब सूरजकुंड थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed