{"_id":"5c616ffcbdec2259c53e143a","slug":"51549889532-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूरजकुंड : पेन-पेंसिल से करें पर्यावरण संरक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूरजकुंड : पेन-पेंसिल से करें पर्यावरण संरक्षण
विज्ञापन
पेन की इंक खत्म हो गई तो फेंक दे मिट्टी में, उगेगा पौधा
फरीदाबाद। अगर आप पर्यावरण संरक्षण में सहयोग करते हैं तो ये खबर आपके लिए मुफीद है। सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय मेले के स्टॉल पर रखे गए नोएडा स्थित अरोह फाउंडेशन के उत्पादों में खास है रि-साइकिल उत्पाद से बने पेन-पेंसिल हैं। इन उत्पादों को लोग बहुत पसंद कर रहे हैं। इसकी खासियत है कि इस्तेमाल के बाद पेन-पेंसिल को मिट्टी में फेंकने पर अनुकूल वातावरण मिलते ही इसमें पौधे पनपने लगते हैं।
स्टॉल पर मौजूद राहुल सिंह ने बताया कि संस्था स्वयं सहायता समूह के माध्यम से बुलंदशहर व उसके आसपास के क्षेत्रों की ग्रामीण महिलाओं से रि-साइकिल सामान से पेन-पेंसिल के अलावा डायरी, फोल्डेबल हैंड बैग, ज्वेलरी बॉक्स सहित कई चीजों का निर्माण कराते हैं। लगातार बढ़ते प्रदूषण और पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए रि-साइकिल गत्ते से बने पेन बनाने के दौरान आइडिया आया कि क्यों न इनके पीछे पौधों के बीज रख दिए जाएं। पेन को इस्तेमाल के बाद लोग यहां वहां फेंक देते हैं। ऐसे में इस पेन को खरीदने वाले लोगों को बताया जाता है कि इस्तेमाल के बाद इसे कहीं भी मिट्टी में फेंके ताकि उसके पीछे रखे बीज को अनुकूल वातावरण मिले और वह पौधा बने। पेन के बाद पेंसिल में भी बीज रखे गए। मेले में पौधे वाले पेन-पेंसिल की ओर लोग आकर्षित हो रहे हैं।