फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   50 thousand rupees and scooty looted at gunpoint

बदमाशों ने बंदूक की नोक पर पान मसाला व्यापारी से 50 हजार रुपये व स्कूटी लूटी

Thu, 05 Aug 2021 11:16 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
50 thousand rupees and scooty looted at gunpoint
फरीदाबाद। थाना सराय ख्वाजा क्षेत्र में बृहस्पतिवार को दिनदहाडे़ तीन बदमाशों ने बंदूक की नोक पर पान मसाला बेचने वाले व्यापारी से करीब 50 हजार रुपये व स्कूटी लूट लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली अनुसार, बल्लभगढ़ की भगत सिंह कॉलोनी निवासी रवि दीक्षित सेल्समैन है। वह पान मसाला व टॉफी बेचता है। बृहस्पतिवार को वह स्कूटी पर सामान लादकर बेचने के लिए निकला था। दोपहर को वह सराय ख्वाजा एरिया में एनएचपीसी के निकट एक दुकान पर सामान देने के लिए पहुंचा था। दुकान के सामने उसने स्कूटी खड़ी कर दी। दुकानदार पप्पू कुमार से सामान के बारे में पूछने लगा। आरोप है कि तभी उसके पास आकर एक स्कूटी रूकी। जिस पर तीन युवक सवार थे। तीनों ने सिर पर हेलमेट और मुंह पर मास्क लगाया हुआ था। तीनों एक समान काले रंग की लोअर टी शर्ट पहने हुए थे।
विज्ञापन

रवि ने बताया कि स्कूटी सवार बदमाशों ने उसे पिस्टल दिखाते हुए उसकी जेब में रखे 50 हजार रुपये से अधिक की रकम छीन ली। एक बदमाश उसकी स्कूटी को लेकर भाग निकला। उस पर करीब 30 हजार रुपये का सामान लदा हुआ था। इस वारदात के बाद बदमाश वहां से फरार हो गया। सेल्समैन ने इस पर पुलिस कंट्रोल रूम को फोन कर दिया। थोड़ी ही देर में थाना पुलिस और पीसीआर पहुंच गई। पुलिस टीम ने सेल्समैन से घटना के बारे में गहनता से पूछताछ की। एसएचओ अशोक कुमार ने कहा कि इस मामले में पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed