{"_id":"5cd57c9dbdec22071e6d5367","slug":"41557494941-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"%चौकीदारों% ने जनता पर फूल बरसाने से रोका: सुधीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
%चौकीदारों% ने जनता पर फूल बरसाने से रोका: सुधीर
विज्ञापन
‘चौकीदारों’ ने जनता पर फूल बरसाने से रोका: सुधीर
फरीदाबाद। आम आदमी पार्टी (आप) नेताओं ने हरियाणा निर्वाचन आयोग पर भाजपा के इशारे पर काम करने का आरोप लगाते हुए कहा कि ‘चौकीदारों’ ने उन्हें जनता पर फूल बरसाने से रोका है। आप के प्रवक्ता सुधीर यादव व अन्य नेता शुक्रवार को पत्रकारों से बात कर रहे थे।
गोल्फ क्लब में आयोजित प्रेसवार्ता में आप नेता सुधीर यादव ने कहा कि उनके द्वारा 10 मई को हेलीकॉप्टर से फूलों की वर्षा करने व पार्टी के प्रचार के लिए पंफलेट डालने के लिए निर्वाचन अधिकारी से इजाजत मांगी गई थी। इसके लिए पार्टी की तरफ से सभी औपचारिकताओं को पूरा कर दिया गया था। उन्होंने बताया कि 9 मई को पलवल जिला निर्वाचन अधिकारी की तरफ से उन्हें हथीन के पॉलिटेक्निक मैदान में हेलीकॉप्टर उतारने की इजाजत दे दी गई। निर्धारित समय पर शुक्रवार सुबह पार्टी की तरफ से जब फूलों की बरसात करने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं तो निर्वाचन विभाग के अधिकारियों ने तकनीकी पेंच फंसाते हुए कहा कि उन्हें केवल हेलीकाप्टर लैंडिंग और टेक ऑफ की इजाजत दी गई है। इसलिए वह हैलीपैड पर ही फूलों की वर्षा कर सकते हैं। आप नेताओं ने कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा ऐन मौके पर उनके इजाजत वाले आवेदन को उलझा गया। जबकि उनके द्वारा हर तरह की औपचारिकताएं पूरी करने के साथ फीस की अदायगी भी कर दी गई थी।