फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   27 accused arrested in 11 cases of cyber fraud

Faridabad News: साइबर ठगी के 11 मामलों में 27 आरोपी गिरफ्तार

Sat, 22 Feb 2025 11:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
27 accused arrested in 11 cases of cyber fraud
14 से 20 फरवरी के बीच पुलिस ने की कार्रवाई, 19.70 लाख रुपये बरामद
विज्ञापन

न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। साइबर थानों की टीमों ने एक सप्ताह के अंदर साइबर ठगी के 11 मामलों में 27 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 14 से 20 फरवरी के बीच साइबर थाना एनआईटी के 3, सेंट्रल के 5 और साइबर थाना बल्लभगढ़ के 3 मामलों में पुलिस ने कार्रवाई की । कार्रवाई करते हुए 19 लाख 70 हजार रुपये बरामद किए गए हैं। इसी प्रकार 127 शिकायतों का निस्तारण कर साढ़े 7 लाख रुपये रिफंड किए हैं। वहीं 1 लाख 55 हजार 461 रुपये खातों में ब्लॉक किए गए हैं।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में रेशम सिंह, कुलदीप, प्रशांत, राजेंद्र, आकाश राय, सौरव, हिमांशु सक्सेना, पंकज, हिमांशु, विकास, रोहित कुमार, शेख शाहबाज, प्रियरंजन, आशुतोष कुमार, आफताब, अनूप, साहिल शेख, सैयद राजीब खुर्शीद, रवि शर्मा, निकुंज सेतूरिया बाबू , अंकित कालू पैथानी, रोहित मिश्रा, मोहम्मद अजीज, अनुराग सक्सैना, शुभम, रितिका व आयुष खरड़े के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता ने कहा है कि आजकल साइबर ठग सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों से लोगों को मैसेज (लिंक) भेजकर संपर्क करते हैं। उसके बाद ज्यादा रिटर्न का वादा करके व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़कर शेयर मार्किट में निवेश कराते हैं। इसके अलावा फोन पर चंद सेकेंड में लोन प्राप्त करने के विज्ञापन नजर आते हैं। गूगल प्ले स्टोर पर भी इंस्टेंट लोन देने वाले सैकड़ों मोबाइल एप मौजूद हैं। कुछ मिनटों में लाखों रुपये का लोन देने का दावा करने वाले आपके बैंक अकाउंट, एटीएम व क्रेडिट कार्ड संबंधित जानकारी एकत्रित करते हैं। जिसके पश्चात आपके बैंक खातों की सारी जानकारी साइबर ठगों के पास पहुंच जाती है और वह आपको लोन देने की बजाय आपके खाते में पड़े सारे पैसे उड़ा लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed