फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   22753 people got immunization done at 60 government centers

60 सरकारी केंद्रों पर 22753 लोगों ने कराया टीकाकरण

Fri, 10 Sep 2021 11:29 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
22753 people got immunization done at 60 government centers
फरीदाबाद। टीकाकरण के लिए शुक्रवार को जिले में 60 सरकारी केंद्र व शिविर लगाए गए। इस दौरान निजी केंद्रों पर भी टीकाकरण जारी रही। कुल 22 हजार 753 लोगों ने शुक्रवार को सरकारी निजी केंद्रों पर टीकाकरण कराया। स्वास्थ्य विभाग का प्रयास है कि इस माह तक पहली डोज वाले शत प्रतिशत लोगों का टीकाकरण पूरा कर लिया जाए।
विज्ञापन

जिले में टीकाकरण को लगातार बढ़ावा मिल रहा है। शुक्रवार को कई शिक्षण संस्थानों में टीकाकरण शिविर लगाए गए। इस दौरान कुल 22 हजार 753 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। इनमें 1139 टीके निजी अस्पतालों में लगाए गए। वहीं, 21614 लोगों ने सरकारी केंद्रों में टीकाकरण कराया। इस दौरान 15975 लोगों ने पहली व 6778 ने दूसरी डोज का टीकाकरण कराया। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार शुक्रवार को 18 से 44 वर्ष के 13342 लोगों ने टीकाकरण कराया। इन्होंने टीके की पहली डोज लगाई। इसी तरह 4731 लोगों ने टीके की दूसरी डोज ली। इसमें 45 वर्ष से 60 की उम्र के 2358 लोगों को टीके की पहली व 1748 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई। वहीं, 60 साल से अधिक उम्र के 285 लोगों को टीके की पहली व 297 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई। इसके अलावा एक स्वास्थ्य कर्मी व एक फ्रंट लाइन वर्कर का टीकाकरण किया गया।
विज्ञापन

आज आठ केंद्रों पर होगा सरकारी टीकाकरण
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक शनिवार को जिले के आठ सरकारी केंद्रों पर टीकाकरण की सुविधा लोगों को मिलेगी। इसमें रघुनाथ मंदिर सेक्टर- 28, जवाहर लाल नेहरू कॉलोनी, भूड़ कॉलोनी स्थित बंसी कॉलोनी, बीके नागरिक अस्पताल, स्वास्थ्य केंद्र डबुआ, पटेल नगर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खेड़ी कला व रॉयल हेरीटेज अपार्टमेंट में टीकाकरण की सुविधा होगी। साथ ही 14 निजी अस्पतालों में टीकाकरण की सुविधा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों से अपील है कि जल्द से जल्द टीकाकरण कराएं। स्वास्थ्य विभाग खेप के अनुसार संभव केंद्रों पर टीकाकरण की सुविधा दे रहा है। प्रयास करें कि जल्द से जल्द टीकाकरण करा कर खुद को कोविड-19 संक्रमण से सुरक्षित करें।
- डॉ. विनय गुप्ता, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed