फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   आंधी-बरसात से बिजली निगम को लाखों का नुकसान

आंधी-बरसात से बिजली निगम को लाखों का नुकसान

Sat, 09 Feb 2019 06:34 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 09 Feb 2019 06:34 PM IST
विज्ञापन
आंधी-बरसात से बिजली निगम को लाखों का नुकसान
शहर में बारिश का असर : 256 खंभे क्षतिग्रस्त, 24 घंटे बत्ती गुल
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। तेज आंधी और बारिश से बिजली निगम को भारी नुकसान पहुंचाया है। आंधी और बारिश के कारण ग्रामीण इलाकों में कई खंभे टूट गए, ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गए। इससे ग्रामीण क्षेत्र में करीब 24 घंटे बिजली आपूर्ति बंद रही। 256 बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त हो गए। निगम द्वारा करवाए गए सर्वे के मुताबिक, करीब 40 लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान लगाया गया है।
बृहस्पतिवार को आई तेज आंधी-बारिश का सबसे अधिक प्रभाव बिजली व्यवस्था पर पड़ा। गांव भतौला, खेड़ीकलां, बदरपुर, महावतपुर, दयालबाग, मंझावली, नीमका, तिगांव और बदरौला आदि इलाके सबसे अधिक प्रभावित रहे। निगम के एक अधिकारी ने बताया कि ग्रामीण इलाकों में 256 बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त हो गए। बिजली के खंभे टूटने से कई इलाकों में बिजली सप्लाई ठप हो गई। 24 घंटे बाद शुक्रवार शाम तक बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। इस दौरान ग्रामीण इलाकों में बिजली न होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


कॉलोनियों में पेयजल सप्लाई रही ठप
तेज आंधी से शहर की कई कॉलोनियों में भी बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। बल्लभगढ़ स्थित शिव कॉलोनी, सेक्टर-25 राजीव कॉलोनी, सूरुरपुर, हनुमान नगर, दयाल नगर, श्याम नगर फेस एक और दो ग्रेटर फरीदाबाद स्थित कई कॉलोनियों में बिजली के खंभे टूटने से बिजली बंद रही। इन इलाकों में बृहस्पतिवार शाम को गई बिजली शुक्रवार दोपहर में आई। सुबह बिजली नहीं होने से लोग घरों में सप्लाई का पानी नहीं भर पाए। ऐसे में लोगों को टैंकरों से पानी खरीदकर पानी पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
तेज आंधी और बारिश के कारण हुए नुकसान का सर्वे करवाया जा रहा है। शुरुआती जांच में करीब 40 लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। सर्वे कार्य जारी है। जहां-जहां बिजली सप्लाई बंद थी उसे चालू करवा दिया गया है।
- केएस चौहान, एसडीओ बदरौला सबडिवीजन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed