फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   करोड़ों की हेलो लॉटरी धोखाधड़ी मामले में एसआईटी गठित

करोड़ों की हेलो लॉटरी धोखाधड़ी मामले में एसआईटी गठित

Sat, 08 Sep 2018 11:44 PM IST
Updated Sat, 08 Sep 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
करोड़ों की हेलो लॉटरी धोखाधड़ी मामले में एसआईटी गठित

विज्ञापन
करोड़ों की हेलो लॉटरी धोखाधड़ी मामले में एसआईटी गठित
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। लॉटरी के नाम पर करीब हजारों लोगों से 22 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी के मामले जांच को गति देने के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस संबंध में डीजीपी बीएस संधू के कार्यालय से एसआईटी गठित करने के आदेश जारी हुए थे। इसके बाद पुलिस आयुक्त कार्यालय हरकत में आ गया। पुलिस आयुक्त कार्यालय ने इस बारे में एसआईटी गठित करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं, मगर एसआईटी में शामिल पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के पास अभी आदेश नहीं पहुंचे हैं।

सूत्रों के अनुसार एसआईटी में एसीपी क्राइम यशपाल खटाना, अपराध जांच शाखा डीएलएफ प्रभारी नवीन कुमार और आर्थिक अपराध जांच शाखा के निरीक्षक सुरेश कुमार, इंस्पेक्टर आनंद सहित पांच पुलिसकर्मियों के एसआईटी में शामिल किए जाने की सूचना है। 12 दिसंबर वर्ष 2017 को कोतवाली थाना पुलिस ने कंपनी एजेंट शेखर समेत कई अन्यों की शिकायत पर हेलो डिस्ट्रिब्यूशन प्राइवेट लिमिटेड के निदेशकों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया था। तब से इस मामले की जांच आठ माह में सात बार बदली गई है। इस मामले में 6 दिसंबर 2017 को गांव प्याला निवासी रोहित आत्महत्या कर चुका है। उसने भी अपने कुछ जानकारों के करीब आठ लाख रुपये इस लॉटरी कंपनी में लगवा दिए थे। कंपनी के फरार हो जाने के बाद जानकार उस पर पैसे लौटाने के लिए दबाव बना रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed