{"_id":"5b633a134f1c1bc6508b83d4","slug":"21533229587-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा आगाज ने तेज किया छात्रों से जनसंपर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा आगाज ने तेज किया छात्रों से जनसंपर्क
Updated Thu, 02 Aug 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवा आगाज ने तेज किया छात्रों से जनसंपर्क
वाईएमसीए से फरीदाबाद, गुरुग्राम, मेवात और पलवल के कॉलेजों को जोड़ने का मुद्दा उठाएगा
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा कॉलेजों में छात्रसंघ चुनाव कराए जाने की घोषणा के साथ ही छात्र राजनीति में हलचल शुरू हो गई है। बृहस्पतिवार को युवा आगाज संगठन ने अपना जनसंपर्क अभियान तेज करते हुए छात्रों से मुलाकात की। इस बार छात्रसंघ चुनाव में युवा आगाज वाईएमसीए विश्वविद्यालय से फरीदाबाद, गुरुग्राम, मेवात और पलवल के कॉलेजों को जोड़ने का मुद्दा उठाएगा।
नेहरू कॉलेज में युवा आगाज की बैठक को संबोधित करते हुए संयोजक जसवंत पवार ने कहा कि सरकारी कॉलेजों में प्राध्यापकों की कमी, जर्जर इमारत, पेयजल समस्या और साइंस लैब का आधुनिकीकरण जैसे मुद्दों के साथ संगठन चुनावी मैदान में ताल ठोकेगा। जसवंत सिंह ने कहा कि हरियाणा में 1996 से बंद पड़े छात्रसंघ चुनाव को शुरू करवाने का निर्णय लेने वाली हरियाणा की भाजपा सरकार ने छात्र राजनीति में आए ठहराव को फिर से गति देने का कार्य किया है। सरकार पूरी इमानदारी से अपनी राजनीतिक इच्छा शक्ति के साथ छात्रसंघ चुनाव कराएगी, ऐसा हमारा विश्वास है। बैठक में छात्र नेता अजय डागर, तरुण कुमार टीके, हर्ष, चंद्रपाल, अंकित शर्मा, विशाल, राजेश नागर, बलजीत, आनंद तंवर, दिनेश, नर्मदा पांचाल, पूजा, सोनिया, शालू और संजना आदि मौजूद रहे।