{"_id":"6ad51d411f3cec7144007ead","slug":"21-city-buses-from-the-depot-have-arrived-in-gurugram-seven-of-them-will-be-towed-away-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-83119-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: डिपो से 21 सिटी बसें पहुंचीं गुरुग्राम, सात टो करके ले जाई जाएंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: डिपो से 21 सिटी बसें पहुंचीं गुरुग्राम, सात टो करके ले जाई जाएंगी
विज्ञापन
बल्लभगढ़ से सिटी बस सेवा बंद होने के बाद यात्रियों की बढ़ेंगी मुश्किलें
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। बस डिपो से फरीदाबाद मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (एफएमडीए) की 21 सिटी बसें गुरुग्राम पहुंच गई हैं। वहीं, खराब हालत में खड़ी सात बसों को टो करके गुरुग्राम ले जाया जाएगा।
गांव को शहर से जोड़ने के लिए एफएमडीए की ओर से साल 2019 में 50 बसों का संचालन शुरू किया गया था लेकिन 7 साल में ही बसों की हालत जर्जर होने के कारण पूर्ण रूप से बंद कर दिया गया है। डिपो से संचालित सिटी बस सेवा पिछले कई दिनों से बंद पड़ी थी। बसों के संचालन में आ रही दिक्कतों और सीएनजी की आपूर्ति बाधित होने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अब सभी बसों को गुरुग्राम भेजे जाने से स्थानीय स्तर पर सिटी बस सेवा के भविष्य को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। सिटी बस इंचार्ज मनीष त्यागी ने बताया कि उनकी ओर से रविवार की सुबह तक 21 बसों को गुरुग्राम पहुंचा जा चुका था। वहीं जो खराब बसें है। अब उनको टो करके गुरुग्राम भेजा जाएगा।