फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   वेतन नहीं मिलने से भड़के नगर निगम कर्मचारी

वेतन नहीं मिलने से भड़के नगर निगम कर्मचारी

Fri, 07 Sep 2018 11:16 PM IST
Updated Fri, 07 Sep 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
वेतन नहीं मिलने से भड़के नगर निगम कर्मचारी

विज्ञापन
वेतन नहीं मिलने पर निगम कर्मचारियों का प्रदर्शन
- विधायक सीमा त्रिखा, महापौर को भेजा ज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के पदाधिकारियों ने हरियाणा सरकार पर 24 मई को हुए समझौते को ईमानदारी से लागू न करने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने विधायक सीमा त्रिखा और महापौर सुमनबाला के आवास तक जुलूस निकाला और इनके प्रतिनिधियों को ज्ञापन की प्रतियां सौंपीं। इसके बाद निगम मुख्यालय पर वेतन की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
नगर निगम के कर्मचारी शुक्रवार को भोजनावाकाश के समय विधायक सीमा त्रिखा के आवास पर जाने के लिए पटेल चौक पर इकट्ठा हुए। यहां से जुलूस की शक्ल में विधायक सीमा त्रिखा के आवास पहुंचे। विधायक की अनुपस्थिति में उनके पीए हरेंद्र को ज्ञापन सौंपा गया। इसके बाद कर्मचारी नगर निगम मुख्यालय पर पहुंचे और अगस्त माह का वेतन की मांग का ज्ञापन मेयर सुमनबाला की अनुपस्थिति में उनके पीए को सौंपा। इसके बाद एकाउंट ब्रांच में लेखा अधिकारी के कार्यालय का घेराव किया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे नगर निगम सफाई यूनियन के प्रधान बलवीर सिंह बालगुहेर ने कहा कि नगर निगम के कर्मचारियों को पहली तारीख को वेतन का भुगतान किया जाता है परंतु खाता सील होने का बहाना बनाकर अधिकारी गरीब सफाई कर्मचारी को वेतन देने में आनाकानी कर रहे है। 30 जून को रिटायर हुए कर्मचारियों का बकाया, नियमित सफाई कर्मचारियों के एलटीसी का भुगतान नहीं किया गया है। आउटसोर्सिंग पर लगे सफाई कर्मचारियों को भी दो माह का वेतन का भुगतान नहीं किया गया। इस मौके पर कर्मी नेता सोमपाल झिझोटिया, सुनील कुमार चिंडालिया, नानकचंद खैरालिया, गुरचरण खांडिया, दान सिंह, पे्रमपाल, राजबीर चिंडालिया, बल्लू, देशराज डाबर, महेंद्र कुंडिया, जितेंद्र छाबड़ा, देशराज, विजयपाल चिंडालिया, धर्म सिंह मुल्ला, रघुबीर चौटाला, नरेश भगवाना, राजपाल किठवाड़ी, मास्टर वेद प्रकाश, रामजी लाल, जगदीश बालगुहेर, बदलू महाराज, महिला नेता माया, कमलेश, शकुन्तला, ज्ञानोदवी, सुलोचना, मुनेश, जगवती, रीना, सुनीता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed