फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   चार दिन बाद भी ग्रामीण इलाकों में नहीं सुधरी बिजली सप्लाई

चार दिन बाद भी ग्रामीण इलाकों में नहीं सुधरी बिजली सप्लाई

Mon, 11 Feb 2019 04:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 11 Feb 2019 04:54 PM IST
विज्ञापन
चार दिन बाद भी ग्रामीण इलाकों में नहीं सुधरी बिजली सप्लाई
चार दिन बाद भी ग्रामीण इलाकों में नहीं सुधरी बिजली सप्लाई
विज्ञापन


फरीदाबाद। आंधी और बारिश से क्षतिग्रस्त हुई बिजली व्यवस्था चार दिन बाद भी पटरी पर नहीं लौटी है। हालांकि, कुछ ग्रामीण इलाकों में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है, मगर ट्यूबवेल फीडरों पर बिजली सप्लाई अभी ठप है, जिससे किसानों को खेती करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
चार दिन पहले आई तेज आंधी और बारिश से शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई। आंधी का सबसे ज्यादा असर ग्रामीण इलाकों में देखने को मिला। खेड़ीकलां सबडिवीजन के अंतर्गत आने वाले बदरपुर, पलवली और चांदपुर आदि गांव में 80 बिजली के खंभे टूट गए थे, करीब 20 ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गए थे। इससे बिजली निगम को करीब सात लाख रुपये का नुकसान हुआ। वहीं चार दिन बाद भी इन ग्रामीण क्षेत्रों के कृषि फीडरों पर बिजली सप्लाई शुरू नहीं हो सकी। खेतों में पानी भरा है। खंभे लगाना मुश्किल है। इसके अलावा यहां नई लाइनें भी खींची जानी हैं। फीडर शुरू नहीं होने के कारण ग्रामीणों को परेशानी से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन


कोट
खेतों में पानी भरा होने के कारण खंभों को बदला नहीं जा सका। ग्रामीण इलाकों में बिजली आपूर्ति चालू कर दी है। मगर कृषि फीडर अभी बंद है। पानी सूखने के बाद खंभे लगाने और लाइन खींचने का काम किया जाएगा। इस कार्य में अभी दो से तीन दिन का समय लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- संजय मंगला, एसडीओ खेड़ीकलां सबडिवीजन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed