{"_id":"5b633a294f1c1b0c718b775d","slug":"181533229609-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छता के लिए जागरुक करेंगे स्कूली छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छता के लिए जागरुक करेंगे स्कूली छात्र
Updated Thu, 02 Aug 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वच्छता के लिए जागरूक करेंगे स्कूली छात्र
फरीदाबाद। 1 से 31 अगस्त तक चलने वाले देश के सबसे बड़े स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए स्कूली छात्रों के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसी कड़ी में बृहस्पतिवार को भी ग्रामीण क्षेत्रों के कई विद्यालयों के छात्रों ने प्रभात फेरी निकालकर लोगों को स्वच्छता के लिए जागरूक किया।
अतिरिक्त उपायुक्त जितेेंद्र दहिया ने बताया कि स्वच्छता सर्वेक्षण को सफल बनाने के लिए स्कूली छात्रों के माध्यम से स्वच्छ भारत मिशन के प्रेरक दल द्वारा ग्रामीण अंचल के स्कूलों में जागरूकता के लिए प्रभात फेरी निकाली जाएगी। उन्होंने बताया कि सर्वेक्षण द्वारा जिले की सभी ग्राम पंचायतों को स्वच्छता के पैमाने पर मापकर उनकी रैंकिंग की जाएगी। इसके लिए ग्रामवासियों से स्वच्छता के आधार पर फीडबैक लिए जाएंगे। गांव में स्कूल, आंगनबाड़ी, प्राथमिक चिकित्सा केंद्र, हॉट बाजार, धार्मिक स्थलों का सर्वेक्षण किया जाएगा। इसके अलावा घरों में शौचालय की उपस्थिति, शौचालयों का प्रयोग, उनकी स्वच्छता के साथ ही घरों से निकलने वाले ठोस व तरल कचरे के निपटान के आधार पर ग्रामीण क्षेत्र का आंकलन किया जाएगा।