{"_id":"5c5ec0cbbdec22738813b64c","slug":"161549713611-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माध्यमिक विद्यालय में अपग्रेड होंगे प्राथमिक विद्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माध्यमिक विद्यालय में अपग्रेड होंगे प्राथमिक विद्यालय
विज्ञापन
मानक पूरे हैं तो अपग्रेड होंगे प्राथमिक स्कूल
फरीदाबाद। सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले नौनिहालों के लिए जल्द ही स्थानीय क्षेत्र में 8वीं तक की शिक्षा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए जिले के सभी प्राथमिक स्कूलों का मूल्यांकन किया जाएगा। मूल्यांकन के आधार पर स्कूलों को 5वीं से अपग्रेड कर 8वीं कक्षा तक करने की रिपोर्ट निदेशालय भेजी जाएगी। विभागीय स्तर पर कार्यवाही इसी सप्ताह से शुरू हो सकती है।
विद्यालयों को अपग्रेड करने पर सरकारी स्कूलों के बच्चे पांचवीं तक की शिक्षा पूरी करने के बाद उसी स्कूल में आठवीं तक की शिक्षा पूरी कर सकेंगे। वर्तमान समय में जिले में 240 प्राथमिक विद्यालय हैं। इसमें से ज्यादातर विद्यालय ग्रामीण इलाके में है। ग्रामीण इलाके के यह स्कूल यदि मूल्यांकन रिपोर्ट में पास हो जाते हैं तो सबसे ज्यादा फायदा गांव से दूर पढ़ने जाने वाले बच्चों को होगा। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी शशी अहलावत ने बताया कि स्कूल अपग्रेड करने की जानकारी मिली है।
औपचारिक रूप से इसकी सूचना आना अभी बाकी है। फिलहाल सभी जिलों में 12 फरवरी को होने वाली सक्षम घोषणा परीक्षा की तैयारी है। परीक्षा के पूरा होने पर जिलों में बाकी फोकस कार्य किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस मूल्यांकन रिपोर्ट में स्कूल की इमारत, कुल कक्षाएं, विद्यार्थियों के पढ़ने और खेल व्यवस्था की विस्तार क्षमताएं देखी जाएंगी। साथ ही एक किलोमीटर के दायरे में राजकीय स्कूल है या नहीं। जिन स्कूलों के पास कोई स्कूल नहीं होगा उन्हें अपग्रेड करने पर फोकस किया जाएगा।