{"_id":"60f5b1d58ebc3e1eb45d0caf","slug":"15-thousand-people-got-vaccinated-while-getting-wet-faridabad-news-noi594480773","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीगते हुए 15 हजार लोगों ने कराया टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीगते हुए 15 हजार लोगों ने कराया टीकाकरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद। कोरोना की तीसरी लहर को रोकने के लिए टीकाकरण को बढ़ावा देने का प्रयास सोमवार को रंग लाता दिखाई दिया। एक ओर जिले में जगह-जगह जलभराव की समस्या से लोग जूझते रहे तो दूसरी ओर बारिश के बावजूद टीकाकरण केंद्रों पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। जिले में सोमवार को 60 सरकारी केंद्र बनाए गए। इसमें भीगते हुए लोग टीकाकरण के लिए पहुंचे। कई लोग इस दौरान छाता लेकर टीकाकरण केंद्र पहुंचे तो कई ने भीगने से भी गुरेज नहीं किया। सोमवार को 15 हजार 129 लोगों ने टीकाकरण कराया।
बीते कुछ दिनों से जिले में लगातार टीकाकरण अभियान प्रभावित हो रहा है। टीकाकरण को बढ़ावा देने के विभागीय दावों के बावजूद लोग टीकाकरण के लिए परेशान रहे। कभी पहली डोज लेने वाले लोग टीकाकरण केंद्रों से लौटा दिए गए तो कभी दूसरी डोज के लिए भी बुुजुर्ग परेशान रहे। सोमवार को जिले में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, अनाथालय, गुरुद्वारों सहित मंदिरों में टीकाकरण शिविर लगाए गए। इस दौरान जिले के 12 निजी अस्पतालों में भी टीकाकरण अभियान जारी रहा।
15129 में से नौ हजार से ज्यादा युवा
टीकाकरण नोडल डॉ. राजेश श्योकंद ने बताया कि सोमवार को 15 हजार 129 लोगों को कोरोना प्रतिरक्षी टीका लगवाया। उन्होंने बताया कि 18 से 44 वर्ष के 9849 लोगों ने टीकाकरण कराया। इस दौरान 45 वर्ष से अधिक उम्र के 5150 लोगों ने टीका लगवाया। सोमवार को 65 स्वास्थ्य कर्मियों व 65 फ्रंट लाइन वर्कर ने टीकाकरण कराया।
विज्ञापन
बारिश में भीगी महिलाएं फिर बनाई अलग लाइन
टीकाकरण के लिए बीके सिविल अस्पताल में महिलाओँ और पुरुषों को एक ही लाइन में लगा दिया गया। बारिश में महिलाएं पुरुष भीगते रहे। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को भीगने से बचाने के लिए कोई इंतजाम नहीं किया गया। बारिश बढ़ने पर महिलाएं भीगने से बचने के लिए खुद ही अलग जगह से लाइन बनाकर खड़ी हो गई। पुलिस कर्मियों के विरोध पर महिलाओं ने कहा कि टीका लगवाकर खुद को बचाना चाहते हैं, टीके के चक्कर में मरेंगे नहीं। इसके बाद केंद्र पर अलग लाइन की व्यवस्था की गई।
दिनभर होती रही बारिश फिर भी घर नहीं लौटे लोग
टीकाकरण केंद्रों पर बारिश से बचाव के लिए कोई इंतजाम नहीं किया गया था। बावजूद इसके लोगों को उत्साह कम नहीं हुआ। लोग टीकाकरण केंद्रों के बाहर खड़े रहे। बदइंतजामी लोगों के उत्साह पर हावी न हो सकी। लोग टीकाकरण के लिए लाइन लगाकर इंतजार करते रहे।
वर्जन-
टीकाकरण की लगातार सुविधाएं दी जा रही हैं। लोगों से अपील है कि सामाजिक दूरी का ध्यान रखते हुए टीकाकरण केंद्र पर पहुंचे। वैक्सीन उपलब्ध हो रही है। ऐसें में आस-पास के केंद्रों पर टीकाकरण की सुविधा मिलेगी। इसका लाभ लें। - डॉ. राजेश श्योकंद, टीकाकरण नोडल