फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   एनएचएम हड़ताल रहेगी जारी..लिखित आश्वासन से मुकरे अधिकारी

एनएचएम हड़ताल रहेगी जारी..लिखित आश्वासन से मुकरे अधिकारी

Mon, 11 Feb 2019 09:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 11 Feb 2019 09:06 PM IST
विज्ञापन
एनएचएम हड़ताल रहेगी जारी..लिखित आश्वासन से मुकरे अधिकारी
सिर मुंडाकर जताया विरोध
विज्ञापन


फरीदाबाद। लगातार एक सप्ताह से जारी राष्ट्रीय स्वास्थ्य अभियान (एनएचएम) कर्मचारियों की हड़ताल बुधवार तक के लिए बढ़ा दी गई है। सोमवार को एनएचएम कर्मचारी और अधिकारियों की राज्य स्तरीय बातचीत विफल रही। रोष प्रदर्शन के लिए बीके सिविल अस्पताल में धरने पर बैठे कर्मचारियों में डॉक्टर गोपाल, पदम, नवीन, राजकुमार ने सिर मुंडाकर और महिला कर्मी ने सांकेतिक तौर पर बाल कटाकर सरकारी नीतियों का विरोध किया। उधर स्वास्थ्य केंद्रों के बंद होने के कारण ग्रामीण परिवेश में स्वास्थ्य सुविधाएं चरमरा चुकी हैं। उधर, लगातार जारी हड़ताल की जानकारी मरीजों को भी समझ आ चुकी है। यही कारण है कि बीके अस्पताल आने वाले मरीजों की संख्या में भी गिरावट आई है। सोमवार को सिविल अस्पताल में कम ही मरीज नजर आए। जो मरीज आए, उन्हें हड़ताल के कारण परेशानी ही उठानी पड़ी।
प्रसूताओं को हो रही परेशानी के कारण लगातार सरकारी आंकड़ों में डिलीवरी दर का ग्राफ गिर रहा है। रविवार रात से सोमवार शाम तक बीके सिविल अस्पताल में डिलीवरी के सिर्फ दस ही केस आए। जबकि प्रसूताओं के लिए जच्चा-बच्चा केंद्र पर यह आंकड़ा शून्य है। एनएचएम की जिला उप-प्रधान ने कर्मचारियों के प्रति अधिकारियों की उदासीनता को नाजायज बताया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं के लिए एनएचएम कर्मी त्योहार पर बिना किसी अवकाश कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में हमेशा ही सरकार को एनएचएम की आवश्यकता होगी।
विज्ञापन

जिला प्रधान धवेंद्र ने बताया कि जिले के 660 स्वास्थ्य कर्मचारी हड़ताल पर हैं। इसमें 50 से ज्यादा डॉक्टर करीब 150 नर्स, पारामेडिकल स्टाफ व अन्य लोग शामिल है। उन्होंने कहा कि राज्य स्तर पर अभियान के राज्य अध्यक्ष रिहान रजा और अन्य सहयोगियों की अभियान निदेशक अमनीत पी कुमार के साथ वार्ता विफल रही। उन्होंने कहा कि सेवा सुरक्षा के पहलू पर एनएचएम कर्मियों को कोई आश्वासन देने से ही इंकार कर दिया गया। ऐसे में वार्ता निराधार ही रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य सेवाओं का संतुलन बिगड़ने पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. गुलशन अरोड़ा ने बेहतर सुविधा देने की बात कही है। उनका कहना है कि हड़ताल के दौरान प्रसुताओं के साथ हुई घटनाएं उनके संज्ञान में है। उन्होंने कहा कि मामलों में लापरवाही की जांच कराई जा रही है। लोगों से भी अपील की है कि वह स्वास्थ्य सेवाएं न मिलने पर शिकायत करें।


मंगलवार को फिर होगी वार्ता
सोमवार को वार्ता विफल होने के बाद एक बार फिर मंगलवार को अतिरिक्त मुख्य सचिव (एसीएस) ने बैठक बुलाई है। इसमें एनएचएम के राज्य प्रधान और चार नुमाइंदों को बुलाया गया है। यह बैठक दोपहर 3 बजे शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed