{"_id":"5c923c48bdec22141b2b53a4","slug":"131553087560-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईकोग्रीन कंपनी के कर्मचारियों ने काम रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईकोग्रीन कंपनी के कर्मचारियों ने काम रोका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईकोग्रीन के कर्मचारियों ने तीन दिन से नहीं उठाया कूड़ा
होली तक वेतन नहीं मिलने पर थे नाराज, बुधवार को कंपनी प्रबंधन ने बांटी तनख्वाह
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। होली पर्व पर भी वेतन जारी नहीं किए जाने से नाराज ईकोग्रीन कंपनी के कर्मचारियों ने तीन दिन काम ठप कर दिया। शहर में कूड़े के ढेर लगने और कूड़ा नहीं उठाने की शिकायतें आते ही कंपनी प्रबंधन हरकत में आया। बुधवार को कंपनी ने कर्मचारियों का वेतन तो बांट दिया, लेकिन सफाई शुरू नहीं हो सकी। सफाई नहीं होने से शहर में जगह जगह गंदगी और कूड़े के ढेर लगे रहे।
ईकोग्रीन कंपनी ने शहर में घर-घर से कूड़ा इकट्ठा करने और बंधवाड़ी प्लांट तक ले जाने के लिए करीब पांच सौ सफाईकर्मी नियुक्त कर रखे हैं। सफाई कर्मचारी गुड्डू ने बताया कि कंपनी प्रतिमाह दस तारीख तक तनख्वाह बांट देती है। बुधवार को होली का पर्व था। कर्मचारियों को उम्मीद थी कि कंपनी तनख्वाह के साथ बोनस भी देगी, ताकि त्यौहार अच्छी तरह से मना सकें। कंपनी की ओर से वेतन जारी नहीं किया गया तो रोष में आए सफाईकर्मियों ने सोमवार से काम बंद कर दिया। घरों से कूड़ा इकट्ठा नहीं किए जाने से कंपनी के ऐप पर शिकायतें दर्ज होने लगीं। खत्ते साफ नहीं होने से शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर लग गए। नगर निगम प्रशासन ने भी कंपनी को चेतावनी जारी कर दी।
इस पर हरकत में आए ईकोग्रीन कंपनी के प्रबंधन ने बुधवार को कर्मचारियों का वेतन बांटना शुरू किया। कंपनी के प्रोजेक्ट हेड राजीव अरोड़ा ने बताया कि हड़ताल जैसी कोई बात नहीं थी। होली से पहले वेतन नहीं मिलने के कारण कर्मचारी नाराज थे। बुधवार को वेतन करीब 500 कर्मचारियों के बीच लगभग 80 लाख रुपये वेतन के रूप में बांटे गए।