फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   चुनाव पर्यवेक्षक ने लिया तैयारियों का जायजा

चुनाव पर्यवेक्षक ने लिया तैयारियों का जायजा

Thu, 09 May 2019 09:11 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2019 09:11 PM IST
विज्ञापन
चुनाव पर्यवेक्षक ने लिया तैयारियों का जायजा
चुनाव पर्यवेक्षक ने लिया तैयारियों का जायजा
विज्ञापन


फरीदाबाद। लोकसभा चुनाव के पर्यवेक्षक संजय कुमार ने बृहस्पतिवार को चुनाव तैयारियों के मद्देनजर अधिकारियों की बैठक ली। वे पुलिस व प्रशासन की तैयारियों पर संतुष्ट दिखे। वहीं शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव के लिए पुलिस ने भी शहर में फ्लैग मार्च निकला।
चुनाव पर्यवेक्षक ने सभी अधिकारियों से चुनावी तैयारियों के संबंध में चर्चा करते हुए कहा कि तैयारियां पूरी हैं, मगर किसी भी समय कोई चुनौती आ सकती है। ऐसे में अधिकारी अपनी प्रशासनिक दक्षता से उस पर नियंत्रण पाएं। बैठक में सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं अतिरिक्त उपायुक्त धर्मेंद्र सिंह ने चुनाव पर्यवेक्षक को क्षेत्र के संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर किए गए सुरक्षा प्रबंधों के बारे में भी विस्तार से बताया। बैठक में चुनाव पर्यवेक्षक ने प्रशासनिक तैयारियों पर संतोष व्यक्त करते हुए पोलिंग पार्टियों, चुनाव में लगे अन्य अधिकारियों और पुलिस अधिकारियों को आपस में तालमेल सुनिश्चित करने को कहा।
विज्ञापन


सुविधा एप पर मिलेगी मतदान की जानकारी
लोकसभा चुनाव के दौरान 12 मई को मतदान के दिन ‘सुविधा एप’ पर मतदान प्रक्रिया की पल-पल जानकारी लोग ले सकेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त अतुल द्विवेदी ने जिले के सभी सहायक रिटर्निंग अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा है कि सभी सहायक रिटर्निंग अधिकारी अपने अपने क्षेत्र के मतदान केंद्रों की हर दो-दो घंटे में मतदान प्रक्रिया की पूरी जानकारी सुविधा एप पर अपलोड करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने फ्लैग मार्च किया
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जिला पुलिस ने बृहस्पतिवार को अर्धसैनिक बल व गुजरात पुलिस की टीम के साथ सभी विधानसभा क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि इस दौरान पुलिस टीम ने संवेदनशील एवं अति संवेदनशील मतदान केंद्रों को चेक कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। जिस किसी केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोई कमी पाई गई, उसे तुरंत दूर करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed