{"_id":"5c6063e3bdec2237d60141ed","slug":"101549820899-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दी
Sun, 10 Feb 2019 11:18 PM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Sun, 10 Feb 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : pexels.com
फरीदाबाद। राजकीय रेलवे पुलिस को रविवार रात सवा एक बजे सूचना मिली कि न्यू टाउन रेलवे स्टेशन के पास एक युवक का शव ट्रैक के पास पड़ा है। मौके पर पहुुंचे जीआरपी जवानों ने मृतक के कपड़ों की तलाशी ली।
विज्ञापन
कपड़ों से मिली डायरी से मृतक की पहचान राजकिशोर निवासी जवाहर कॉलोनी के रूप में हुई। डायरी में मिले फोन नंबर से उसके भाई से संपर्क किया गया। जीआरपी के एएसआई कृपाल सिंह ने बताया कि युवक ने डायरी में अपनी पत्नी से तंग रहने की बात लिखी है लेकिन परिजनों ने दंपती में झगड़ा होने की बात से इनकार किया है। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों ने सुपुर्द कर दिया गया। ब्यूरो
विज्ञापन