{"_id":"5ab8d9a64f1c1b51408b51f8","slug":"101522063782-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाईएमसीए में 28 मार्च को होगा एमएसएमई कान्क्लेव का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाईएमसीए में 28 मार्च को होगा एमएसएमई कान्क्लेव का आयोजन
Updated Mon, 26 Mar 2018 04:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एमएसएमई कान्क्लेव का आयोजन 28 को
फरीदाबाद। विद्यार्थियों को उद्यमिता के लिए प्रोत्साहित करने और उनके विचारों को सार्थक व्यवसाय में परिवर्तित करने के लिए वाईएमसीए विश्वविद्यालय एक मंच देने जा रहा है। इसके लिए 28 मार्च को एमएसएमई कान्क्लेव-2018 का आयोजन किया जाएगा। इस इवेंट को विश्वविद्यालय के इंडस्ट्री रिलेशंस सेल, एलुमनी, कारपोरेट अफेयर सेल द्वारा बिजनेस स्टैंडर्ड और आईएमएसएमई ऑफ इंडिया के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. दिनेश कुमार ने बताया कि कान्क्लेव में एमएसएमई डेवलेपमेंट इंस्टीट्यूट, दिल्ली के निदेशक विजय कुमार और हरियाणा विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के कुलपति राज नेहरू विशिष्ट अतिथि होंगे। उन्होंने बताया कि यह कान्क्लेव न केवल मध्यम, लघु व सूक्ष्म उद्यमियों के समक्ष उभरती अर्थव्यवस्था की चुनौतियों पर चर्चा करने के लिए मंच प्रदान करेगा, बल्कि विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को स्टार्टअप के विभिन्न पहलुओं को समझने में मददगार होगा। ब्यूरो