फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   10 athletes from Haryana selected for the Olympics

Faridabad News: हरियाणा ओलंपिक के लिए 10 खिलाड़ियों का चयन

Fri, 16 Oct 2026 12:37 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
10 athletes from Haryana selected for the Olympics
लॉन टेनिस में पांच बालक और पांच बालिका वर्ग में उतरेंगे
विज्ञापन

100 ने लिया ट्रायल में हिस्सा

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। सेक्टर-12 स्थित खेल परिसर में बुधवार को हरियाणा ओलंपिक के लिए लॉन टेनिस ट्रायल का आयोजन किया गया। इनमें करीब 100 खिलाड़ियों ने बालक और बालिका वर्ग में हिस्सा लिया। ट्रायल के बाद दोनों वर्गों में पांच-पांच खिलाड़ियों का चयन कर लिया गया है। वहीं बालकों में चार और बालिकाओं में तीन खिलाड़ियों को स्टैंडबाई के रूप में जगह दी गई है। यह सूची बृहस्पतिवार को जारी की गई।

बालक वर्ग में जय राणा, नमय रात्रा, उत्सव, फरगुन भाटिया और अयान सिंघल शामिल हैं। वहीं स्टैंडबाय के रूप में देवांश चौहान, कबीर दलाल, सिद्धार्थ और पंकज जांगड़ा को रखा गया है। बालिका वर्ग में आदिति त्यागी, आनंदिता उपाध्याय, इहा जोशी, वाणी कादियान और सान्वी चौहान होंगी। स्टैंडबाय में वंशिका चौधरी, प्रियांजलि और कृषा चतुर्वेदी को जगह मिली है।
विज्ञापन


जिला कार्यकारी खेल अधिकारी नीरेश यादव ने बताया कि यह सभी खिलाड़ी हरियाणा ओलंपिक में फरीदाबाद का प्रतिनिधित्व करेंगे। अगर कोई खिलाड़ी चोटिल होता है या प्रतियोगिता के लिए किसी कारणवश उपलब्ध नहीं हो पाता है, तो स्टैंडबाय में से किसी अन्य खिलाड़ी को मुख्य दल में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
हरियाणा ओलंपिक में चयन होना मेरे लिए गर्व की बात है। मैं अपने खेल पर पूरा ध्यान देकर बेहतर प्रदर्शन करने और पदक जीतने का प्रयास करूंगी। -आनंदिता उपाध्याय
हरियाणा ओलंपिक में प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला है। मैं अभ्यास में सीखी तकनीकों का इस्तेमाल कर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देने की कोशिश करूंगी। -सान्वी चौहान

पिछले वर्ष हरियाणा ओलंपिक में स्वर्ण पदक हासिल किया था। टीम में एक बार फिर से जगह बना ली है। एक बार फिर से स्वर्ण पर निशाना साधने का लक्ष्य है। -जय राणा
हरियाणा ओलंपिक के लिए चुना जाना मेरे लिए बड़ी उपलब्धि है। मैं इस टीम में सबसे युवा हूं तो सीनियर से भी बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। -फरगुन भाटिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed