फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Faridabad: Wrong accused released on bail, 5 employees of Neemka jail suspended

Faridabad : झगड़े के मामले में बंद युवक को मिली जमानत... छोड़ दिया दुष्कर्म का आरोपी, पांच जेलकर्मी निलंबित

Sat, 31 May 2025 07:21 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 31 May 2025 07:21 AM IST
सार

अदालत ने जेल में बंद झगड़े व अन्य मामलों के आरोपी को जमानत दी थी मगर जेलकर्मियों ने दुष्कर्म के आरोपी को छोड़ दिया। 

विज्ञापन
Faridabad: Wrong accused released on bail, 5 employees of Neemka jail suspended
demo - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

अदालत के जमानत आदेश पर गलत आरोपी को छोड़ने के मामले में नीमका जेल के 5 कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है। इनमें असिस्टेंट मोहनलाल, सब असिस्टेंट प्रदीप त्यागी, हवलदार राजेंद्र और दो वार्डन संजीव व राजेश शामिल हैं। 

विज्ञापन


जेल अधीक्षक हरेंद्र सिंह की ओर से मामले की गंभीरता को देखते हुए अपने स्तर पर जांच की गई। इसके बाद उन्होंने इन सभी की लापरवाही बताते हुए आला अधिकारियों को रिपोर्ट भेजकर इन पर कार्रवाई की अनुशंसा की। अनुशंसा रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए इन सभी को शुक्रवार को निलंबित कर दिया गया है। जेल अधीक्षक हरेंद्र सिंह ने निलंबन कार्रवाई की पुष्टि की है।
विज्ञापन


पूरे मामले में जेल उप अधीक्षक विक्रम सिंह की ओर से बल्लभगढ़ सदर थाना में शिकायत देकर एफआईआर दर्ज कराई गई है। शिकायत में कहा गया कि सेक्टर-58 थाना में साल 2021 के पॉक्सो एक्ट के केस में आरोपी नितेश पांडे जेल में बंद था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा ओल्ड थाना के साल 2025 के झगड़े व अन्य धारा के केस में अन्य आरोपी नितेश भी जेल में बंद था। दोनों के पिता का नाम रविंद्र है। 26 मई 2025 को नितेश की जमानत के आदेश अदालत से जेल में प्राप्त हुए। लेकिन नितश पांडे ने खुद को नितेश बताकर ये जमानत आदेश अपना बताया और जेल से रिहा होकर चला गया। 


आरोपी नितिश पांडे बिहार पटना का मूल निवासी है और यहां राजीव कॉलोनी रामबाबू का मकान में किराये पर रहता है। आरोप है कि उसने जानबूझकर ये जानते हुए कि जमानत आदेश उसके नहीं है, खुद की रिहाई करा ली। मामले में सदर बल्लभगढ़ थाना में एफआईआर दर्ज कर पुलिस टीम जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed