फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Faridabad Weather Report heat of sun made people miserable and temperature rise

गर्मी का सितम: फरीदाबाद में सूरज की तपिश ने लोगों को किया बेहाल, बढ़ता तापमान झुलसाने लगा तन, विशेषज्ञों ने जताया ये अनुमान

Wed, 13 Apr 2022 11:03 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 13 Apr 2022 11:03 PM IST
सार

फरीदाबाद में बुधवार को तेज धूप ने लोगों को बेहाल कर दिया।अधिकतम तापमान 42.3 और न्यूनतम 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इंसानों के साथ ही पशु-पक्षी बढ़े तापमान के बीच छांव तलाशते नजर आए। वहीं बढ़ती गर्मी के साथ अस्पतालों में भी मरीज बढ़ने लगे हैं। 

विज्ञापन
Faridabad Weather Report heat of sun made people miserable and temperature rise
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

तपती धूप के साथ लू के थपेड़ों ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। बुधवार को गर्मी से बचने के लिए लोग तरह-तरह के प्रयास करते नजर आए। वहीं अधिकतम तापमान 42.3 और न्यूनतम 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अब अस्पतालों में डायरिया के मरीजों की संख्या भी बढ़ने लगी है। चिकित्सकों ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।

विज्ञापन

 
बुधवार को सूरज निकलने के साथ गर्मी ने अपने सख्त तेवर दिखाने शुरू कर दिए। दोपहर तक तापमान 42.3 डिग्री पहुंच गया। ऐसे में नौकरी पेशा लोग धूप से बचते नजर आए। शीतल पेय पदार्थों की दुकानों पर दिनभर लोगों की भीड़ रही। वहीं स्कूली बच्चों ने छतरी का सहारा लिया। इस दौरान 2 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चली हवाएं लू में तब्दील हो गईं। इससे शहर की सड़कें सूनी हो गईं। पार्कों में लोग कम नजर आएं।
विज्ञापन


शाम छह बजे के बाद ही पार्क में रौनक लौटनी शुरू हुई। गर्मी के मौसम में सेक्टर-21 स्थित स्मार्ट पार्क में कुछ चहलकदमी देखने को मिली। मौसम वैज्ञानिक महेश पहलावत ने कहा कि लू चलती रहेगी। एक सप्ताह तक मौसम में हल्का उतार-चढ़ाव देखने को मिला। इसके बाद पश्चिमी सक्रियता बढ़ने से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पतालों में बढ़ी मरीजों की भीड़
गर्मी के कारण अस्पतालों में डायरिया के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। एनआईटी-3 स्थित ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में सामान्य ओपीडी 150 से बढ़कर 220 पहुंच गईं। निजी अस्पतालों में भी मरीजों की भीड़ देखने को मिल रही है। इनमें उल्टी, दस्त, बुखार रोगी ज्यादा शामिल हैं। ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. प्रवीन मलिक ने गर्मी में बीमारियों से बचने के लिए लोगों को ज्यादा से ज्यादा पानी पीने की सलाह दी है। इन दिनों भीषण गर्मी हैं। ऐसे में लू लगने की संभावना बनी रहती है। मरीजों को चाहिए कि वह तरल पदार्थों व ठंडी चीजों का सेवन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed