फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Faridabad to start rapid testing as the number of tests increases pressure

फरीदाबाद: सैंपल बढ़े तो रिपोर्ट की वेटिंग भी बढ़ी, अब रैपिड टेस्ट से चलेगा काम

Sun, 19 Apr 2020 03:21 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद Published by: प्राची प्रियम Updated Sun, 19 Apr 2020 03:21 PM IST
विज्ञापन
Faridabad to start rapid testing as the number of tests increases pressure
कोरोना वायरस की जांच - फोटो : Amar Ujala

कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए फरीदाबाद में ज्यादा टेस्ट को हरी झंडी मिली, तो रिपोर्ट की वेटिंग भी बढ़ गई। बीते एक सप्ताह में हर दिन सैंपलों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। अब स्वास्थ्य विभाग रैपिड टेस्ट कर ऐसे मरीजों की जांच का बोझ कम करेगा, जिनमें संक्रमण की आशंका नहीं है। 

विज्ञापन


फिर भी एहतियात के तौर पर उनकी जांच की जा रही है। रैपिड टेस्ट में संक्रमण की पुष्टि के बाद आरटीपीसीआर टेस्ट से संक्रमण की दोबारा पुष्टि की जाएगी। जिले के सभी कोविड-19 टेस्ट इन दिनों एनआईटी-3 स्थित ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज में किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन


इसके साथ ही पलवल जिले के सैंपल भी जांच के लिए एनआईटी-3 ही भेजे जा रहे हैं। ईएसआईसी में मात्र 150 से 160 टेस्ट की क्षमता के साथ हर दिन की जाने वाली जांच रिपोर्ट की वेटिंग लिस्ट लंबी हो गई। ऐसे में शुक्रवार को जिले के सभी 130 सैंपल खानपुर कलां भेजे गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा जिले में 750 रैपिड जांच किट भी मुहैया कराई गई है। इससे हर अनावश्यक जांच का बोझ कम हो सकेगा। रैपिड टेस्ट के जरिए यह पता लग सकेगा कि किसी व्यक्ति में संक्रमण की आशंका है या नहीं। 

हर दिन बढ़ाई जा रही सैंपलिंग
कोविड-19 के नोडल अधिकारी डॉ. रामभगत ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने सैंपल लेने की संख्या भी बढ़ा दी है। पिछले तीन दिनों से 100 से अधिक सैंपल रोज लिए जा रहे हैं। चूंकि राज्य सरकार ने रेड जोन में सैंपलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। 


स्वास्थ्य विभाग ने 13 अप्रैल को 95 सैंपल जांच के लिए भेजे थे। 14 अप्रैल को 96 और अगले दिन 114 सैंपल जांच के लिए भेजे गए। इसके बाद 16 अप्रैल को 115 सैंपल व 17 अप्रैल को कुल 137 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। अब रैपिड टेस्ट भी जिले में शुरू कर दिए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed