{"_id":"5e9c25a98ebc3e773f30bf92","slug":"faridabad-police-arrested-seven-for-violating-lockdown-rules","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरीदाबाद: ढाबे पर हुड़दंग कर रहे सात गिरफ्तार, जमाती होने की उड़ी अफवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदाबाद: ढाबे पर हुड़दंग कर रहे सात गिरफ्तार, जमाती होने की उड़ी अफवाह
Sun, 19 Apr 2020 03:49 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sun, 19 Apr 2020 03:49 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
फरीदाबाद सेक्टर-58 थाना पुलिस ने ट्रांसपोर्ट नगर स्थित एक ढाबे के पास एकत्रित सात लोगों को गिरफ्तार किया है। इन लोगों पर लॉकडाउन व सामाजिक दूरी के नियमों का उल्लंघन के आरोप हैं। इन लोगों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद इनके जमाती होने की अफवाह तेजी से फैल गई।
विज्ञापन
पुलिस ने इसे सिर्फ अफवाह बताते हुए कहा कि सभी स्थानीय लोग हैं। इन लोगों ने एक ढाबे पर एकत्रित होकर सामाजिक दूरी के नियमों व लॉकडाउन का उल्लंघन किया है, इसलिए पुलिस ने इनके खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात एएसआई जमशेद ट्रांसपोर्ट नगर में गश्त कर रहे थे, इसी दौरान कुछ लोग एक ढाबा पर एकत्रित दिखाई दिए। वह हुड़दंग मचा रहे थे। पुलिस ने इन्हें मौके से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
इनकी पहचान साबिर खान, नाजिम, शौकीन, मुस्ताक, सलमान, आसिफ व आलोक शर्मा के रूप में हुई है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि इनमें से कोई भी जमाती नहीं है। जमाती होने की बात अफवाह है। ऐसी अफवाह फैलाने वालों को पुलिस चिह्नित कर रही है। उनके खिलाफ भी मामला दर्ज किया जाएगा।