फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   faridabad old man writes letter to PM Modi against illegal factories in NCR

प्रदूषण से परेशान व्यक्ति ने प्रधानमंत्री को लिखी चिट्ठी- '75 साल का बुजुर्ग हूं...मुझे जीने दो'

Sat, 14 Dec 2019 06:58 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद Published by: प्राची प्रियम Updated Sat, 14 Dec 2019 06:58 PM IST
विज्ञापन
faridabad old man writes letter to PM Modi against illegal factories in NCR
सांकेतिक तस्वीर

"प्रधानमंत्री जी, मैं 75 साल का बुजुर्ग हूं और दिल का मरीज हूं। मेरे घर के साथ सेहतपुर, सूर्या विहार में रिहायशी क्षेत्र में अवैध रूप से कपड़े रंगाई की फैक्टरी चल रही है। इससे निकलने वाली जहरीली गैसों से जीना मुश्किल हो गया है। कई बार अधिकारियों को शिकायत कर चुका हूं, मगर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। अब आप से इतनी गुजारिश है कि मुझे जीने दिया जाए और अवैध रूप से चल रही इस रंगाई फैक्टरी को बंद करवाया जाए।"

विज्ञापन


यह गुहार लगाई है फरीदाबाद के सूर्या विहार निवासी कैलाश नाथ गुप्ता ने। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित मुख्यमंत्री मनोहर लाल, जिला उपायुक्त, निगमायुक्त, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को भी शिकायत भेजी है, मगर अभी तक उन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन


कैलाश नाथ गुप्ता ने बताया कि उनके घर के बगल वाले प्लॉट में अवैध रूप से कपड़ों की रंगाई फैक्टरी चल रही है। पूरे दिन यहां काम चलता है, जिससे निकलने वाली जहरीली गैसों से आसपास के लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। एकदम बगल वाला घर होने के कारण वे सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। इसके अलावा फैक्ट्री से गंदा पानी भी बाहर नालियों में और खाली प्लॉटों में छोड़ा जाता है, जिससे भूजल भी दूषित हो रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों व प्रशासन की आंखों में धूल झोंकने के लिए दूध की डेयरी का बोर्ड लगाया था। जब उन्होंने इसकी शिकायत की तो फैक्टरी मालिक ने उस पर काले रंग से पेंट करवा दिया। कैलाश नाथ गुप्ता का कहना है कि उन्होंने कई बार रंगाई फैक्टरी का विरोध किया है। इससे फैक्टरी संचालक उनके साथ झगड़ा कर जान से मारने की धमकी दे चुके हैं। 


विरोध के कारण अब वे लोग फैक्टरी से निकलने वाला गंदा पानी व अन्य गंदगी भी उनके घर के आगे डाल रहे हैं। इस कारण उनके घर के बाहर कीचड़ हो गया है। वे इसकी शिकायत पुलिस व जिला प्रशासन से भी कर चुके हैं। कोई कार्रवाई नहीं होने पर अब उन्होंने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री से गुजार लगाई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed