फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   faridabad miscreants ask dairy address and shoot man injured in hospital

डेयरी का पता पूछा और घायल कर चले गए स्कूटी सवार दो बदमाश

Mon, 07 Sep 2020 06:06 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 07 Sep 2020 06:06 PM IST
सार

- स्कूटी सवार दो आरोपियों ने रात करीब दो बजे दिया वारदात को अंजाम 
- लघुशंका के लिए उठा था मकान मालिक, तभी स्कूटी सवारों ने की वारदात

विज्ञापन
faridabad miscreants ask dairy address and shoot man injured in hospital
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नहरपार ग्रेटर फरीदाबाद के भारत कॉलोनी में रविवार को आधी रात के बाद करीब दो बजे स्कूटी सवार दो बदमाशों ने पहले तो एक व्यक्ति से डेयरी का पता पूछा। फिर उससे गाली-गलौच करते हुए मारपीट शुरू कर दी। व्यक्ति को घायल कर स्कूटी सवार वहां से फरार हो गए। पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस को दी है। पुलिस स्कूटी सवार दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


भारत कॉलोनी में रहने वाले यशपाल पुत्र ब्रह्म सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि वह रात करीब दो बजे लघुशंका के लिए जागे थे। वह घर के बाहर नाली पर लघुशंका कर रहा था। इसी दौरान गली के पास स्कूटी सवार दो लोग आते दिखाई दिए। उनसे पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम तररूण व कमल निवासी दिल्ली बताया।
विज्ञापन


यशपाल ने बताया कि स्कूटी सवार युवकों ने उससे प्रीतम डेयरी का पता पूछा और गाली-गलौच करने लगे। विरोध जताने पर आरोपियों ने यशपाल के ऊपर पर डंडे व लात-घूंसे बरसाने शुरू कर दिए। इस दौरान चोट लगने से वह बेहोश होकर गिर गए। शोर सुनकर जब तक घर के लोग बाहर निकले, दोनों आरोपी मौके से फरार हो चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की शिकायत के बाद जांच अधिकारी हवलदार कर्मवीर ने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। स्कूटी नंबर के आधार पर उन्हें तलाश की जा रही है। जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed