फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Faridabad Man poses himself as army personnel fraud of one lakh on olx in name of bullet selling

ओएलएक्स पर ब़ुलेट बेचने का झांसा देकर 1.31 लाख ठगे, खुद को बताया था आर्मी वाला

Wed, 08 Jan 2020 05:46 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 08 Jan 2020 05:46 PM IST
विज्ञापन
Faridabad Man poses himself as army personnel fraud of one lakh on olx in name of bullet selling

ओल्ड फरीदाबाद थाना क्षेत्र के भारत कॉलोनी में रहने वाले एक व्यक्ति को साइबर ठगों ने आर्मी में सूबेदार बताकर बुलेट मोटर साइकिल बेचने का झांसा देकर एक लाख 31 हजार 500 रुपये ठग लिए। आरोप है कि ठगों ने पेटीएम खाते में बहाना कर कई बार में पैसे डलवा लिए। इसके बाद बुलेट नहीं दी।

विज्ञापन


जांच अधिकारी एसआई यासीन खान ने बताया कि पीड़ित बलजिंदर सिंह पुत्र तरनजीत सिंह ओल्ड फरीदाबाद के सैय्यदवाड़ा वार्ड नंबर दो में रहते हैं। उन्होंने ओएलएक्स पर दिल्ली नंबर की लाल रंग की एक बुलेट का विज्ञापन देखा। उसके साथ दिए गए नंबर पर बात करने पर आरोपी ठग ने बताया कि उसका नाम दीपक कूपर हैं।
विज्ञापन


वह आर्मी में सूबेदार है और जयपुर में तैनात हैं। उसने आर्मी की अपनी आईडी व पैन कार्ड भी पीड़ित के व्हाट्सएप पर भेजकर विश्वास दिलाया। आईडी और पैन कार्ड देखने के बाद पीड़ित ठग के झांसे में आ गया। इसके बाद ठग ने पीड़ित से अलग-अलग बहाना बना दीपक कपूर व विकास नाम के पेटीएम खाते में एक लाख, 31 हजार 500 रुपये डलवा लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद भी आर्मी के पार्सल छुड़ाने के नाम पर पैसे की मांग करने पर पीड़ित खुद आर्मी कैंट धौलाकुआं पहुंच कर सच्चाई की पड़ताल शुरू की तो उसे ठगी का अहसास हुआ। यहां सब कुछ फर्जी निकला।

न तो दीपक कपूर के नाम से कोई सूबेदार था व न ही आरोपी ठग आर्मी में था। पीड़ित ने मामले की शिकायत डीसीपी सेंट्रल से की है। डीसीपी के निर्देश पर ओल्ड फरीदाबाद पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed