{"_id":"5f7fdfa28e052b5b940007ea","slug":"faridabad-fire-breaks-out-in-car-showroom-cum-service-centre-atleast-40-car-turn-down-in-ashes-all-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरीदाबाद के कार शोरूम में लगी भीषण आग, करीब 40 गाड़ियां हुईं जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदाबाद के कार शोरूम में लगी भीषण आग, करीब 40 गाड़ियां हुईं जलकर राख
Fri, 09 Oct 2020 09:27 AM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Fri, 09 Oct 2020 09:27 AM IST
विज्ञापन
फरीदाबाद के कार शोरूम में लगी आग, करीब 40 गाड़ियां जलकर राख
- फोटो : अमर उजाला
फरीदाबाद के प्याली चौक स्थित मारुति के शोरूम कम सर्विस सेंटर में गुरुवार आधी रात करीब 1:00 बजे भयंकर आग लग गई। आग लगते ही इसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई, जिसके बाद वहां 14 गाड़ियां पहुंची और सुबह 5.00 बजे तक आग बुझाने का प्रयास करती रहीं। कड़ी मशक्कत के बाद उन्होंने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार तीन मंजिला इस शोरूम में इतनी भयावह आग लगी थी कि एक-एक कर कई गाड़ियां जल गईं। इनमें नई गाड़ियां भी शामिल हैं। जबकि ज्यादातर गाड़ियां वह हैं जो ग्राहक सर्विस के लिए लाए थे।
विज्ञापन
पता चला है कि शोरूम में फायर फाइटिंग सिस्टम है, मगर मुख्य द्वार के पास ही आग लगी होने के कारण इसका प्रयोग नहीं किया जा सका। नुकसान की स्थिति अभी साफ नहीं है, मगर बताया जा रहा है कि इस अग्निकांड में लगभग 40 गाड़ियां जल गई हैं।
विज्ञापन