फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Awareness session on children's mental health

Delhi NCR News: रिंग रोड पर तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
-कैप्टन विक्रम बत्रा फ्लाईओवर के पास हादसा, कार चालक पर केस दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली।
उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के महेंद्र पार्क इलाके में आउटर रिंग रोड पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। हादसा कैप्टन विक्रम बत्रा फ्लाईओवर के पास हुआ। टक्कर के बाद बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान सोनीपत निवासी राजेंद्र सिंह (46) के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, 10 अक्तूबर की सुबह पुलिसकर्मी कैप्टन विक्रम बत्रा फ्लाईओवर के पास ड्यूटी पर मौजूद थे। इसी दौरान आउटर रिंग रोड पर एक अशोक लीलैंड बस खड़ी थी। तभी बस के पीछे से तेज रफ्तार में आ रही दिल्ली नंबर की कार ने आगे चल रही बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार राजेंद्र सिंह सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद कार चालक करमजीत सिंह निवासी प्रकाश नगर कैंप पोस्ट ऑफिस, पानीपत, हरियाणा मौके पर मौजूद रहा। पुलिसकर्मियों ने घायल को बाबू जगजीवन राम अस्पताल (बीजेआरएम), जहांगीरपुरी पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। मृतक के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। महेंद्र पार्क थाना पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस हादसे के कारणों और कार चालक की भूमिका की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed