फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   faridabad ex teacher killed in government hospital during night curfew in front of police

फरीदाबादः सरकारी अस्पताल में पूर्व अध्यापक पर चाकू से होते रहे ताबड़तोड़ वार, देखती रही पुलिस

Wed, 17 Jun 2020 11:02 AM IST
पूजा त्रिपाठी रणजीत मिश्रा, अमर उजाला, फरीदाबाद
रणजीत मिश्रा, अमर उजाला, फरीदाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 17 Jun 2020 11:02 AM IST
विज्ञापन
faridabad ex teacher killed in government hospital during night curfew in front of police
मृतक पूर्व अध्यापक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

फरीदाबाद के बल्लभगढ़ सेक्टर-दो के सांई कृपा धाम सोसायटी में रहने वाले सेवानिवृत अध्यापक उमाशंकर की चाकू से गोद कर हत्या कर दी गई। आरोपियों ने इस जघन्य वारदात को बल्लभगढ़ सरकारी अस्पताल में मंगलवार रात नाइट कर्फ्यू के दौरान पुलिस के सामने अंजाम दिया है।

विज्ञापन


बता दें कि सेक्टर-दो के सांई कृपा धाम सोसायटी में सेवानिवृत्त अध्यापक उमाशंकर परिवार के साथ फ्लैट नंबर 203 में रहते थे। उनका सोसायटी में ही रहने वाले महेश, दीपक, मनीष सक्सेना, प्रेम कुमार, चिराग पर पैसा बकाया था।
विज्ञापन


उमाशंकर सोसायटी के प्रधान थे, इसलिए आरोपियों पर पैसा देने का दबाव बना रहे थे। इस कारण आरोपी उनसे रंजिश रखने लगे थे। पैसे के लेनदेन को लेकर मंगलवार रात करीब आठ बजे उनका विवाद हो गया। जिसमें आरोपियों ने उमाशंकर और उनके पुत्र नरेश के साथ मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उमाशंकर ने अपने भाई पूरन के साथ जाकर अग्रसेन पुलिस चौकी में शिकायत दी। पुलिस के साथ वह बल्लभगढ़ सरकारी अस्पताल में मेडिकल कराने पहुंचे थे। देर रात करीब 11 बजे दीपक, महेश, मनीष सक्सेना और प्रेम कुमार वहां भी पहुंच गए।

यहां आरोपी दीपक व महेश ने उमाशंकर के दोनों हाथ पकड़ लिए व मनीष व प्रेम कुमार ने चाकू निकालकर उमाशंकर पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। उमाशंकर लहूलुहान होकर अस्पताल के इमरजेंसी में फर्श पर गिर गए।


जहां से उठाकर उमाशंकर को सेक्टर-आठ स्थित सर्वोदय अस्पताल लाया गया। जहां जांच के उपरांत डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एसआई सोमपाल ने बताया कि उमाशंकर के भाई पूरन की शिकायत पर पुलिस आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है। उमाशंकर के शव को बीके सिविल अस्पताल में रखवा दिया गया है। जहां बुधवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed